पंजाब बोर्ड ने 10वीं 12वीं के लिए खोली रीचेकिंग और रिवैल्यूएशन विंडो :लेट फीस के साथ 9 जुलाई तक करें आवेदन

by

मोहाली  : पंजाब में इस साल 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम से असंतुष्ट रहे छात्रों के लिए पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने रीचेकिंग और रिवैल्यूएशन प्रक्रिया के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो ओपन कर दी है।

बोर्ड ने आज को एक सर्कुलर जारी किया जिसमें फीस की जानकारी से लेकर अप्लाई करने की लास्ट डेट के बारे में बताया गया। बता दें कि रीचेकिंग और रिवैल्यूएशन विंडो 9 जुलाई तक खुली रहेगी। इसके बाद लेट फीस के साथ कैंडिडेट आवेदन कर सकते हैं।

लेट फीस के साथ 9 जुलाई तक करें आवेदन :  पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड की इस प्रक्रिया में वह छात्र हिस्सा ले सकते जो इस साल 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा में उपस्थित हुए थे और परिणाम से असंतुष्ट हैं। इसमें ओपन स्कूल और “गोल्डन चांस” श्रेणियों के अंतर्गत आने वाले छात्र शामिल हैं। बोर्ड की ओर से जारी सर्कुलर के मुताबिक छात्र आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in के जरिए रीचेकिंग और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। लेट फीस के साथ आवेदन प्रक्रिया 9 जुलाई तक चलेगी। आवेदन पत्र की प्रिंट कॉपी जमा करने की लास्ट डेट 15 जुलाई निर्धारित है।

कितने लगेगी फीस?

कक्षा 10वीं के लिए जो छात्र आवेदन करेंगे उन्हें 1200 रुपये + 220 रुपये = 1420 रुपये प्रति विषय (प्रमाणपत्र शुल्क सहित) का शुल्क अदा करना होगा। वहीं 12वीं के लिए 1600 रुपए+270 रुपए = 1870 रुपए प्रति विषय (प्रमाणपत्र शुल्क सहित) का शुल्क अदा करना होगा।

स्टूडेंट्स इस प्रक्रिया के लिए सिर्फ ऑनलाइन ही आवेदन कर सकते हैं। आवेदन स्कूल के माध्यम से नहीं होगा बल्कि छात्रों को व्यक्तिगत रूप से खुद ही रजिस्ट्रेशन करना होगा। भुगतान चालान के साथ पूर्ण आवेदन का प्रिंटआउट भी ऑनलाइन जमा करना होगा।

कैसा रहा था पंजाब बोर्ड 10वीं 12वीं का रिजल्ट?

बता दें कि इस साल पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं का पास प्रतिशत 95.61 फीसदी दर्ज हुआ था। कक्षा 10 की परीक्षा में कुल 2,77,746 छात्र उपस्थित हुए, जिनमें से 2,65,548 पास हुए।

वहीं कक्षा 12वीं में इस साल कुल 91 प्रतिशत बच्चे पास हुए थे।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पुरानी पैंशन स्कीम के जल्द लागू होने पर संशय बरकरार : सीएम भगवंत मान ने दिवाली से ठीक पहले ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने की घोषणा करते हुए इसे कर्मचारियों के लिए बताया था गिफ्ट

पुरानी पैंशन स्कीम की घोषणा के बाद लागू करने से बच रही सरकार चंडीगढ़। पंजाब में आम आदमी पार्टी की मान सरकार पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने की घोषणा के बाद उसे टाइम बाउंड...
article-image
पंजाब

वज्र कोर के जीओसी ने दिग्गजों के साथ स्थायी संबंधों की पुष्टि की : राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर जोर दिया

जालंधर/ होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  लेफ्टिनेंट जनरल अजय चांदपुरिया, एवीएसएम. वीएसएम, जनरल ऑफिसर कमांडिंग, वज्र कोर ने आज जालंधर छावनी में भारतीय सेना के दिग्गजों के साथ भावपूर्ण बातचीत की। यह बातचीत राष्ट्र निर्माण की...
article-image
Uncategorized , पंजाब , हरियाणा

चंडीगढ़ में बैठक दुरण गुटबाजी को लेकर भड़क उठे राहुल गांधी….नेताओं को दे दिया क्लियर मैसेज!

चंडीगढ़ ।।कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज यानी बुधवार को हरियाणा दौरे पर थे। उन्होंने चंडीगढ़ स्थित पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में ‘संगठन सृजन कार्यक्रम’ के तहत करीब 3 घंटे तक प्रदेश नेताओं और पर्यवेक्षकों...
article-image
पंजाब

Sirens to Sound at 7 PM

This is a drill, no need to panic,” says the Deputy Commissioner Hoshiarpur / Daljeet Ajnoha/May 6 : Deputy Commissioner of Hoshiarpur, Ashika Jain, informed that as per the directions of the Government of...
Translate »
error: Content is protected !!