पंजाब में 29 लोगों की गई जान : बाढ़ में से बेघर 200 परिवारों को पंजाबी एक्टर और सिंगर अम्मी विर्क ने लिया गोद

by

चंडीगढ़ : पंजाब भारी बाढ़ का सामना कर रहा है. राज्य के अंदर बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है. अब तक के मिले आंकड़ों के मुताबिक कम से कम 29 लोगों की जान गई है और 15,600 से ज्यादा लोगों को डूबे हुए गांवों से निकाला गया है।

इस आपदा ने 1,044 गांवों में 2.56 लाख से ज्यादा लोगों को प्रभावित किया है, खासकर गुरदासपुर, अमृतसर, फाजिल्का और पठानकोट में. बाढ़ ने घर, फसलें और बुनियादी ढांचे को नष्ट कर दिया है, जिससे स्वच्छ पानी, भोजन और चिकित्सा सहायता की कमी एक बड़ी चुनौती बनी हुई है.

: जब बॉक्स ऑफिस पर धर्मेंद्र ने दी थी एक साल में 9 हिट फिल्में, इसी वजह से शोले में मिली थी सबसे ज्यादा फीस

वहीं बाढ़ के प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए फिल्मी सितारे आगे आ रहे हैं. कई कलाकारों ने पंजाब के बाढ़ प्रभावित लोगों को मदद करने का ऐलान किया है. पंजाबी एक्टर और सिंगर अम्मी विर्क ने हाल ही में पंजाब में आई भयानक बाढ़ के पीड़ितों की मदद के लिए बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने और उनकी टीम ने 200 परिवारों को गोद लेने की घोषणा की है, ताकि बाढ़ में सब कुछ खो चुके लोगों को नया आशियाना और लंबे समय तक सहारा मिल सके।

अम्मी ने इंस्टाग्राम पर इस पहल को शेयर करते हुए पंजाब में बाढ़ की तबाही पर गहरा दुख जताया. उन्होंने लिखा, “हमारा दिल उस तबाही को देखकर दुखी है, जो बाढ़ ने पंजाब में मचाई है. अपने लोगों को बिना छत के देखना बहुत तकलीफदेह है. हमारी छोटी सी कोशिश है कि हम 200 घरों को गोद लेकर उन लोगों को सहारा दें, जिन्होंने सब कुछ खो दिया. यह सिर्फ आश्रय देने की बात नहीं, बल्कि उन्हें उम्मीद, सम्मान और नई शुरुआत की ताकत देना है।

यह पहल तत्काल राहत से आगे बढ़कर पीड़ितों को सुरक्षा और सम्मान की भावना देगी, ताकि वे अपनी जिंदगी फिर से शुरू कर सकें. इसके अलावा, अम्मी की आने वाली फिल्म ‘निक्का जैलदार 4’ की रिलीज को 2 अक्टूबर तक टाल दिया गया है, ताकि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्यों पर ध्यान केंद्रित रहे. अम्मी ने सभी से इस संकट में एकजुट होने की अपील की और कहा, “हम सभी को किसी भी तरह से जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना चाहिए।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

होशियारपुर के सौंदर्यीकरण में औद्योगिक संस्थान दे रहे हैं अहम योगदानः ब्रम शंकर जिंपा 

 कैबिनेट मंत्री ने फूड स्ट्रीट से पी.डब्ल्यू.डी रैस्ट हाउस तक बनी श्रीमती राज रानी मित्तल रोड के सौंदर्यीकरण का किया उद्घाटन  सोनालिका ने सौंदर्यीकरण के लिए दिया 70 लाख रुपए का सहयोग,  होशियारपुर के सौंदर्यीकरण...
article-image
पंजाब

आध्यात्मिक प्रवचन एवं हरि संकीर्तन का किया आयोजन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : शिव शक्ति मंदिर,टिब्बा साहिब होशियारपुर में आध्यात्मिक प्रवचन एवं हरि संकीर्तन का आयोजन किया गया है। जिसमें दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से साध्वी सुश्री अंजली भारती जी ने उपस्थित...
article-image
पंजाब

गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सेवादार द्वारा बंत सरकार जी को कार भेंट की गई

गढ़शंकर। सच्ची सरकार मस्त जोगेंद्र पाजी महाराज जी के दरबार खानखाना से उनके परम अजीज बंत सरकार जी (गढ़शंकर) को गुरु पूर्णिमा के शुभ अवसर पर उनके सेवादार विवेक चंद्र द्वारा कार भेंट की...
article-image
पंजाब , हरियाणा

तिवारी ने बापू धाम क्षेत्र में पदयात्रा निकाली : जिला न्यायालय के वकीलों से की बातचीत

चंडीगढ़, 1 मई: चंडीगढ़ संसदीय क्षेत्र से इंडिया गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार मनीष तिवारी ने आज बापू धाम क्षेत्र में पदयात्रा की।  जहां उनके साथ चंडीगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष एच.एस लक्की, पूर्व मेयर सुभाष चावला...
Translate »
error: Content is protected !!