पंजाब में PCS को प्रोमोशन बने IAS ऑफिसर …देखें लिस्ट

by

चंडीगढ़। पंजाब के छह में से पांच पीसीएस अधिकारी आइएएस बन गए हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक अधिसूचना अभी जारी नहीं हुई है, लेकिन केंद्रीय लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) में बुधवार को हुई बैठक में छह में से पांच पीसीएस अधिकारियों के नाम को आइएएस बनाने की मंजूरी दे दी है।

एक पीसीएस अधिकारी जेएस औलख के प्रीमेच्योर रिटायरमेंट ले लेने के कारण यह पोस्ट खाली रख ली गई है, जिस पर अगले साल खाली होने वाली पोस्टों पर होने वाली बैठक में विचार किया जाएगा।

यूपीएससी की बैठक मुख्य सचिव केएपी सिन्हा भी शामिल हुए। बैठक में जिन पांच अधिकारियों के नाम आइएएस के लिए क्लीयर किया गया है, उनमें सबसे पहले लतीफ अहमद हैं जो वक्फ बोर्ड के सीईओ भी हैं।

उनकी सेवानिवृत्त इसी 31 जुलाई को होने वाली थी, लेकिन अब उन्हें प्रमोट होने के कारण दो साल और मिल जाएंगे। इनके अलावा राजदीप सिंह बराड़ भी आइएएस के लिए प्रमोट हो गए हैं।

पीआरटीसी के एमडी बिक्रमजीत सिंह शेरगिल, केंद्रीय डेपुटेशन पर गए हरशुइंद्र सिंह बराड़ और रूबिंदरजीत सिंह बराड़ भी इस सूची में शामिल हैं। हरशुइंद्र बराड़ यूटी चंडीगढ़ में डीपीआई स्कूल हैं और उनके पास एडिशनल कमिश्नर एक्साइज का चार्ज अतिरिक्त तौर पर है।

इसके अलावा रूबिंदर सिंह बराड़ डीपीआइ कालेजिज हैं। वर्ष 2023 की खाली हुई पोस्टों के लिए इन छह अधिकारियों में से पांच को आइएएस में प्रमोशन मिल गई है। मिनट्स जारी होने के बाद इनके आदेश जारी कर दिए जाएंगे।

पता चला है कि नान पीसीएस के खाली पदों के लिए 15 अन्य अधिकारियों को आइएएस में प्रमोट करने की तैयारी भी कर ली गई है। सरकार में एक उच्च पदस्थ अधिकारी ने बताया कि इनका नाम जल्द ही यूपीएससी में भेजा जाएगा ताकि इंटरव्यू के बाद इन्हें भी आइएएस की प्रमोशन मिल जाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गर्मी व बारिश के कारण डेंगू रोगों का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए स्वास्थ्य विभाग ने ब्लॉक के सभी सकूलों में डेंगू प्रति जागरूकता अभियान शुरू : एसएमओ डॉ. रघबीर सिंह

गढ़शंकर : राष्ट्रीय डेंगू दिवस के अवसर पर पीएचसी पोसी के एसएमओ डॉ. रघबीर सिंह के नेतृत्व में ब्लॉक स्तरीय सभी स्वास्थ्य केन्द्रों एवं सकूलों में फील्ड स्टाफ द्वारा जागरूकता गतिविधियों का संचालन किया...
article-image
दिल्ली , पंजाब

जालंधर वैस्ट चुनाव प्रचार की कमान संदीप पाठक को : सीएम मान जालंधर में आप के प्रचार की कमान नहीं संभालेंगे

जालंधर : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान जालंधर में आम आदमी पार्टी के उपचुनाव प्रचार की कमान नहीं संभालेंगे। इस बार पार्टी सीएम के अलावा किसी और को चुनाव की कमान सौंपकर नया प्रयोग...
article-image
पंजाब

मेरे बेटे की मौत स्टेम सेल डोनर नहीं मिलने के कारण हुई : फाउंडेशन का गठन किया ताकि स्टेम सेल डोनर की कमी के कारण किसी की मौत न हो -सिम्मी सिंह

गढ़शंकर : बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में अर्जुन वीर फाउंडेशन द्वारा कॉलेज के जीवन विज्ञान विभाग के सहयोग से ‘स्टेम सेल रजिस्ट्री’ पर एक जागरूकता लेक्चरर का आयोजन किया गया। इस मौके...
article-image
पंजाब

पंजाब के युवाओं को अपने घरों में ही नौकरियां मिल रही, अब उन्हें विदेश जाने की जरूरत नहीं: सीएम भगवंत सिंह मान

मोहाली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ‘मिशन रोजगार’ पहल के तहत आज विभिन्न विभागों में भर्ती हुए 818 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे, जिससे पिछले चार वर्षों में पंजाब सरकार द्वारा दी...
Translate »
error: Content is protected !!