पंजाब में RSS नेता के बेटे की गोली मारकर हत्या : बाइक सवार बदमाशों ने की फायरिंग

by

फिरोजपुर : पंजाब के फिरोजपुर में रविवार को एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां दो अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के एक नेता के दुकानदार बेटे की गोली मार कर हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान नवीन अरोड़ा (32) के रूप में हुई है। सूत्रों के अनुसार, नवीन के पिता बलदेव राज अरोड़ा पिछले कई वर्षों से आरएसएस से जुड़े हुए हैं।

घर जाते समय किया हमला

जानकारी के मुताबिक यह वारदात शनिवार को तब हुई जब नवीन अरोड़ा अपनी दुकान से डॉ. साधु चंद चौक के पास स्थित घर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक पर सवार दो अज्ञात हमलावर वहां आए। हमलावरों ने नवीन अरोड़ा पर नजदीक से गोलियां चलाई और फिर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने नवीन को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

भाजपा ने साधा निशाना

इस पूरी घटना पर भाजपा की पंजाब इकाई के प्रमुख सुनील जाखड़ ने कहा कि फिरोजपुर में आरएसएस नेता बलदेव राज अरोड़ा के बेटे नवीन अरोड़ा की हत्या ने आम आदमी पार्टी की सरकार के राज में एक बार फिर कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है। जाखड़ ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि गैंगस्टर प्रभावी रूप से सरकार चला रहे हैं, जबकि मुख्यमंत्री भगवंत मान अपनी जिम्मेदारियां निभाने में विफल रहे हैं। जाखड़ ने कहा कि आज पंजाब के लोग आतंक के माहौल में जीने को मजबूर हैं।

एसएसपी ने दिया कार्रवाई का भरोसा

इस बीच मामले की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भूपिंदर सिंह सहित पुलिस के अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। एसएसपी ने कहा कि पुलिस हमलावरों की पहचान करने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। आरोपी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होंगे। फिरोजपुर (शहरी) के विधायक रणबीर सिंह भुल्लर मृतक के परिवार के सदस्यों से मिलने पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

काग्रेस सरकार के समय जारी ग्राटों से हुए कामों के किए जा रहे उदाघटन : गढ़शंकर व माहिलुपर शहर को इस आप सरकार ने ढाई वर्ष के कार्याकाल में कोई ग्रांट नहीं दी – पूर्व विधायक गोल्डी

गढ़शंकर । गढ़शंकर सहित पूरे पंजाब में कानून वयस्था बुरी तरह चरमरा चुकी है और कोई भी व्यक्ति इस समय सुरक्षित महसूस नही कर रहा। रोजाना व्यापारियों व अन्य लोगों से फिरौतियां की डिमांड...
article-image
पंजाब

लोक सभा चुनाव संबंधी अलग-अलग मंजूरियों के लिए सिंगल विंडो प्रणाली स्थापित :   मंजूरियों संबंधी नोडल अधिकारियों व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी गई ट्रेनिंग

होशियारपुर, 22 मार्चः   लोक सभा चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों/उम्मीदवारों को चुनाव प्रचार संबंधी अलग-अलग किस्मों की मंजूरियां देने की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी कोमल मित्तल के...
article-image
पंजाब

उन्नति कोऑपरेटिव सोसायटी, तलवाड़ा ने बाढ़ पीड़ितों के लिए दी 1000 राशन किटों की सहायता

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : डिप्टी कमिश्नर-कम-अध्यक्ष जिला रेडक्रॉस सोसायटी आशिका जैन ने बताया कि इस समय पूरा पंजाब बाढ़ की मार झेल रहा है और इस कठिन समय में पीड़ित परिवारों के साथ पूरा देश...
Translate »
error: Content is protected !!