पंजाब में अकाली दल गठबंधन टूटा : बसपा अब अकेले लोकसभा चुनाव लड़ेगी

by

चंडीगढ़, 13 फरवरी  :  पंजाब में शिरोमणि अकाली दल व भारतीय जनता पार्टी के बीच गठबंधन की अटकलों के चलते मंगलवार को बहुजन समाज पार्टी ने अकाली दल के साथ गठबंधन तोड़ने का ऐलान कर दिया। इसके साथ ही पंजाब में नए राजनीतिक समीकरण बनने शुरू हो गए हैं। अकाली दल व भाजपा के गठबंधन को लेकर कई दिनों से अटकलें चल रही हैं।

                                                    बहुजन समाज पार्टी की प्रदेश स्तरीय बैठक मंगलवार को चंडीगढ़ के अंबेडकर भवन में हुई, जिसमें प्रदेश स्तरीय बहुजन समाज पार्टी की कमेटी के नेता शामिल हुए। बैठक में बहुजन समाज पार्टी के केंद्रीय कोऑर्डिनेटर और पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा के प्रदेश इंचार्ज रणधीर सिंह बेनीवाल मौजूद रहे। चार घंटे तक चली बैठक के बाद मुद्दा उठा कि शिरोमणि अकाली दल लगातार बहुजन समाज पार्टी की अनदेखी करते हुए भारतीय जनता पार्टी के साथ गठबंधन कर रहा है। बैठक में शिरोमणि अकाली दल से गठबंधन तोड़ने का ऐलान करते हुए भारतीय जनता पार्टी पर दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों और किसानों को कुचलने की गैर संवैधानिक नीतियां बनाने का आरोप लगाया गया। यह भी कहा गया कि बहुजन समाज पार्टी कभी भी भारतीय जनता पार्टी के साथ नहीं जा सकती, क्योंकि भाजपा भारतीय संविधान को बदलने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसलिए बसपा अपने बल पर पंजाब में लोकसभा चुनाव लड़ेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर का रेलवे फाटक तीन दिन रहेगा बंद 

गढ़शंकर, 25 फरवरी : चंडीगढ़-पठानकोट मुख्य मार्ग पर स्थित शहर गढ़शंकर का रेलवे फाटक जरूरी मुरम्मत के कारण 3 दिन के लिए पूर्ण रूप से बंद रहेगा। यह जानकारी रेलवे विभाग द्वारा सांझा की...
article-image
पंजाब

प्रो. लखविंदरजीत कौर ने खालसा कालेज के कार्यकारी प्रिंसिपल का चार्ज संभाला

गढ़शंकर । बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर की कार्यकारी प्रिंसिपल के रूप प्रो. लखविंदरजीत कौर इंचार्ज इतिहास विभाग ने पदभार ग्रहण किया। कालेज प्रबंधन की ओर से कार्यकारी प्रिंसिपल प्रो. जसपाल सिंह के...
पंजाब

गोलियां मार कर सास की हत्या व पत्नी को गंभीर घायल करने वाले मनदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज।

माहिलपुर – गोलियां मारकर सास की हत्या व पत्नी को गोलियां मार कर गंभीर घायल करने वाले एनआरआई मनदीप सिंह के खिलाफ चब्बेवाल थाने में मामला दर्ज कर लिया गया। चब्बेवाल पुलिस ने आरोपी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पाकिस्तानी हमले में झुंझुनूं के एयरफोर्स जवान की मौत : अभी तक पत्नी-बच्चों को खबर नहीं

जयपुर  : राजस्थान में झुंझुनूं के एयरफोर्स जवान सुरेंद्र कुमार मेहरादासी जम्मू-कश्मीर के मोगा (उधमपुर) में पाकिस्तान की एयर स्ट्राइक के दौरान मार गए। शुक्रवार रात को हुए अटैक में उनकी शहादत हुई। जवान...
Translate »
error: Content is protected !!