पंजाब में अकाली दल फिर अकेला : बसपा सुप्रीमो ने कहा किसी से गठबंधन नही करेगी बसपा

by

चंडीगढ़ : बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने जन्मदिन पर घोषणा कर दी कि बहुजन समाज पार्टी अब चुनाव में किसी भी पार्टी से गठबंधन नहीं करेगी। जिसके बाद शिरोमणि अकाली दल को पंजाब में एक और बड़ा झटका लगा है।
मायावती ने अपने जन्मदिन पर अपने इस फैसले की घोषणा की है। उन्होंने अपनी बात में कांग्रेस का नाम लिया है कि कांग्रेस अभी से गठजोड़ का गलत प्रचार कर रही है, जिसके चलते उन्हें यह फैसला लेना पड़ा। लेकिन उनके इस फैसले से पंजाब में भी असर देखने को मिलेगा। 2017 विधानसभा चुनावों के दौरान अकाली दल के साथ बसपा चुनावी मैदान में उतरी थी। अकाली दल ने जहां 97 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे, वहीं बसपा के 20 उम्मीदवार मैदान में थे।
2022 के चुनावों की बात करें तो सिर्फ 20 सीटों पर लड़ते हुए बसपा के नछत्तर पाल ने नवा शहर से जीत दर्ज की थी। वहीं दूसरी तरफ अकाली दल ने 97 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन उनके खाते में सिर्फ तीन सीटें ही आयी थी। इतना ही नहीं 2017 के मुकाबले इस साल बसपा का वोट शेयर भी बढ़ा था। 2017 में जहां 1.5 प्रतिशत वोट बसपा को पड़े थे, वहीं 2022 में बसपा का वोट शेयर बढ़ कर 1.77% हो गया था। वहीं अकाली दल का वोट प्रतिशत लगातार कम हो रहा है।
बसपा ने 1997 के बाद पहली बार 2022 के चुनावों में पंजाब में अपना खाता खोला था। 2017 के विधानसभा चुनाव में बसपा ने 11 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे, लेकिन एक को छोड़कर बाकी कोई भी जमानत हीं बचा पाया था। 2012 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो बसपा ने 109 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए थे लेकिन सभी की जमानत जब्त हो गई थी।
बसपा के इस फैसले के बाद अकाली दल एक बार फिर अकेला हो गया है। 2021 में कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन के दौरान अकाली दल ने बीजेपी के साथ गठजोड़ तोड़ लिया था। तब भी अकाली दल अकेले पड़ गई थी। अंत में 2022 चुनावों में उन्हें बसपा का साथ मिला, जो अब मायावती की घोषणा के बाद फिर से टूट गया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कर्मचारियों पर पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल, 27 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान : पुरानी पेंशन को लेकर पंजाब में आर-पार की लड़ाई

सुनाम: पुरानी पेंशन योजना (OPS) की बहाली को लेकर पंजाब सरकार और सरकारी कर्मचारियों के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। रविवार को सुनाम के गांव तोलावाल की अनाज मंडी में प्रदेशभर से जुटे...
article-image
पंजाब

मरहूम सुखबीर सिंह जोता की कुर्बानी को याद करते प्रदीप सिंह मखसूसपुर को किया सम्मानित  

दोनों भाइयों की बहादुरी से टला था बड़ा हादसा, परिवार को 50 हजार रुपये का चेक भेंट गढ़शंकर, 19 जून : हाल ही में हुए दर्दनाक हादसे में अपनी जान गंवाने वाले सुखबीर सिंह...
article-image
पंजाब

अब हार के जिम्मेदार ही कर रहे मंथन का नाटक: पवन दीवान हरीश चौधरी का इस्तीफा ले हाईकमान

लुधियाना 15 मार्च: पंजाब में कांग्रेस की हार के लिए जिम्मेदारों द्वारा ही अब उस पर मंथन करने के नाटक पर पार्टी के प्रदेश महासचिव पवन दीवान ने सख्त टिप्पणी की है। उन्होंने विशेषतौर...
Translate »
error: Content is protected !!