पंजाब में आम आदमी पार्टी ने भी किसी तरह के समझौते से इनकार : असम में भी अपनी राह अलग कर ली और उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया

by

दिल्ली :  अब इंडिया गठबंधन में नीतीश कुमार के द्वारा अपनी राह अलग करने के बाद फूट के कई संकेत मिलने लगे हैं। सबसे पहले ममता बनर्जी ने साफ कर दिया कि उनकी पार्टी पश्चिम बंगाल में कांग्रेस से गठबंधन नहीं करने जा रही है।  इसके बाद पंजाब में आम आदमी पार्टी ने भी किसी तरह के समझौते से इनकार कर दिया। इसके बाद आम आदमी पार्टी ने असम में भी अपनी राह अलग कर ली और उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया। आप ने गुरुवार को असम की तीन लोकसभा सीटों के लिए कैंडिडेट की घोषणा की। इस मौके पर आप नेता ने कहा कि वह इंडिया गठबंधन के साथ सीट बंटवारे की बातचीत से थक गई हैं। महीनों से चल रही बातचीत का कोई नतीजा नहीं निकला है।

दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) संदीप पाठक ने अपनी पार्टी का रुख दोहराया कि वह पंजाब में कांग्रेस के साथ गठबंधन नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि आम चुनाव के लिए दिल्ली में सीट बंटवारे पर बातचीत चल रही है। उन्होंने कहा, “हम अब सीट शेयरिंग वार्ता से थक गए हैं। यह महीनों से चल रही है लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला है। हमें जीतने के लिए चुनाव लड़ना है, सिर्फ चुनाव लड़ने के लिए नहीं।” आम आदमी पार्टी ने डिब्रूगढ़ से मनोज धनोहर, गुवाहाटी से भाभेन चौधरी और सोनितपुर से ऋषि राज को लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है।  संदीप पाठक ने कहा कि आम आदमी पाप्टी INDIA गठबंधन के साथ मजबूती से खड़ी है और उम्मीद है कि विपक्षी गुट उसे असम में तीन सीटें देगा। उन्होंने कहा, “हम इंडिया ब्लॉक के साथ हैं, लेकिन हमारा पहला लक्ष्य चुनाव जीतना है। मेरा मानना है कि हर चीज में तेजी लानी चाहिए।” आपको बता दें कि सीट शेयरिंग के मुद्दे पर कांग्रेस पार्टी की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं, दूसरी तरफ सत्तारूढ़ बीजेपी एनडीए का कुनबा बढ़ा रही है। नीतीश कुमार के बाद उत्तर प्रदेश में आरएलडी और पंजाब में अकाली दल के साथ बातचीत हो रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मोनू गुज्जर ने किए पूछताछ में कई खुलासे : केंद्रीय जेल में बंद एक कैदी के कहने पर MP से ला रहा था हथियार, मिलने थे मोटे पैसे

बठिंडा। बीती वीरवार देर शाम को मॉडल टाउन फेस वन की रिंग रोड से अवैध हथियारों समेत पकड़ा गया सुर्खपीर रोड निवासी मोनू गुज्जर ने पुलिस पूछताछ में कई अहम खुलासे किए हैं।  पुलिस...
article-image
पंजाब

Students of Vidya Mandir School

(Hoshiarpur girls bring glory to the district; felicitated by MLA Brahm Shankar Jimpa and other dignitaries) Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Oct.6 : Meenakshi and Diksha, students of Vidya Mandir Senior Secondary Model School, Hoshiarpur, along with Tamanna...
article-image
पंजाब

एनआरआई जगजीत सिंह बराड़ ने सरकारी प्राइमरी स्कूल चमिंडा के बच्चों को बांटी वर्दियां और अन्य सामग्री

एनआरआई भाईचारे के अन्य सदस्य भी अपने गांवों के स्कूलों और डिस्पेंसरियों के विकास में योगदान डालें: पवन दीवान लुधियाना, 10 अप्रैल: लुधियाना के गांव चमिंडा में हर साल की तरह इस वर्ष भी...
article-image
पंजाब

16 उम्मीदवार लड़ेंगे चुनाव होशियारपुर लोक सभा क्षेत्र से : उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह अलाट

होशियारपुर, 17 मईः डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला निर्वाचन अधिकारी कोमल मित्तल ने बताया कि लोक सभा क्षेत्र होशियारपुर से आज नामांकन पत्र वापिस लेने का अंतिम दिन था। उन्होंने कहा कि शुक्रवार नामांकन पत्र वापिस लेने...
Translate »
error: Content is protected !!