पंजाब में कांग्रेस अध्यक्ष बदलने का मामला : राहुल-खरगे की बैठक में विजय इंदर सिंगला की मौजूदगी से फिर अटकलें तेज

by

नई दिल्ली :  राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की अध्यक्षता में वीरवार को हुई कांग्रेस हाईकमान की बैठक में पूर्व मंत्री विजय इंदर सिंगला की मौजूदगी ने सूबे में सियासी हलचल पैदा कर दी है।  इस बैठक में सभी प्रदेशों के प्रभारियों और अध्यक्षों को ही बुलाया गया था। इसी की चलते पंजाब के प्रभारी भूपेश बघेल और पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग भी दिल्ली पहुंचे हुए थे।

पंजाब से सांसद एवं पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा राजस्थान के प्रभारी की हैसियत से बैठक में मौजूद थे मगर विजय इंदर सिंगला बैठक में क्यों और किस हैसियत से बुलाए गए थे, यह बैठक के दौरान पंजाब के कांग्रेसी नेताओं के लिए बड़ा सवाल बना रहा।  हाईकमान की बैठक में सिंगला की मौजूदगी से पंजाब के अध्यक्ष को बदलने की अटकलों को फिर से बल मिल गया है क्योंकि नए अध्यक्ष सिंगला का नाम ही सबसे ज्यादा चर्चा में है। हालांकि पंजाब के प्रभारी बघेल हाईकमान के समक्ष चुनाव तक मौजूदा अध्यक्ष को बनाए रखने की बात पर अड़े हुए हैं मगर बैठक सिंगला की मौजूदगी कुछ और ही इशारा कर रही है। बैठक के दौरान राहुल गांधी और खरगे ने बघेल और वड़िंग से सूबे के मौजूदा राजनीतिक हालात पर चर्चा करते हुए विधानसभा तैयारियों के संदर्भ में फीडबैक लिया।

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा है कि पंजाब में होने वाले आगामी चुनाव कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में लड़े जाएंगे।  अपनी भूमिका के बारे में वड़िंग ने कहा कि वह हमेशा से पार्टी के एक कार्यकर्ता रहे हैं और आगे भी कार्यकर्ता के रूप में ही पार्टी की सेवा करते रहेंगे। उन्होंने कहा, पंजाब में कांग्रेस मजबूत स्थिति में है और अगली सरकार कांग्रेस की बनने जा रही है। यह पंजाब के हर कांग्रेसी का लक्ष्य है और हर कोई इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

इंट की भरी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से साईकिल स्वार की मौत

माहिलपुर :   माहिलपुर  फगवाड़ा रोड पर शहर के  बीच एक इंट की भरी तेज रफतार ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से एक साईकिल स्वार की मौत हो गई। जानकारी मुताबिक माहिलपुर निवासी विक्की...
article-image
पंजाब

रिश्वत लेने के दोष में पटवारी गिरफ़्तार : विजीलैंस ब्यूरो द्वारा जायदाद के इंतकाल बदले 2000 रुपए रिश्वत लेने के दोष में पटवारी गिरफ़्तार

होशियारपुर, 28 जून:पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज होशियारपुर जिले के माहिलपुर सब-डिवीजऩ के पटवारी को जायदाद के इंतकाल बदले 2000 रुपए रिश्वत लेने के दोष में गिरफ़्तार किया है। रणजीत सिंह निवासी गांव सकरूली...
article-image
पंजाब

आशा वर्कर्स द्वारा गढ़शंकर में जबरदस्त रोष प्रदर्शन : सांसद के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजने के लिए डिप्टी स्पीकर को सौपां ज्ञापन

गढ़शंकर : आशा वर्कर एंड फैसिलिटेटर यूनियन सीटू (होशियारपुर ) की अध्यक्ष जोगिंदर कौर, उपाध्यक्ष बलविंदर कौर, सीटू के राज्य उपाध्यक्ष महिंदर कुमार बढ़ोयान , बिंदरपाल कौर ने अपनी मांगों को लेकर केंद्र सरकार...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा

16 विधायकों के टिकट काट दिए – अब मंत्रियों की बारी? आम आदमी पार्टी ने 70 में से जिन 31 सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा

 नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी  द्वारा अभी तक घोषित की गईं 31 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों के बाद अब राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा तेज है कि कहीं आप अपने मंत्रियों के भी...
Translate »
error: Content is protected !!