पंजाब में केवल 212 एजेंट ही रजिस्टर….. 60 के लाइसेंस एक्सपायर

by
पंजाब में केवल 212 एजेंट ही रजिस्टर, इनमें से 60 के लाइसेंस एक्सपायर इनमें से कई युवक ऐसे थे जोकि डंकी रूट से अमेरिका गए थे। ऐसे में उन युवकों के न केवल सपने बिखर गए बल्कि उनके पैसों का भी नुकसान हुआ। पंजाब में केवल 212 ही ऐसे ट्रैवल एजेंट हैं, जिनके पास वैध लाइसेंस है। वहीं 92 प्रतिशत ट्रैवल एजेंट अवैध रूप से काम कर रहे हैं, केवल 8 प्रतिशत एजेंट ही केंद्रीय गाइडलाइन के तहत आते हैं। इसके अलावा राज्य के 8 जिलों में इमिग्रेशन दफ्तरों के मालिक किसी एजेंट के पास लाइसेंस नहीं हैं। विदेश मंत्रालय के रिकार्ड की मानें तो पंजाब में सिर्फ 212 एजेंटों ने ही खुद को रजिस्टर करवाया है, इनमें से भी 65 के लाइसेंस एक्सपायर, रद्द हो चुके हैं। पंजाब में 2730 से ज्यादा इमीग्रेशन एजेंट अवैध रूप से काम कर रहे हैं। कई जिलों में तो एक भी रजिस्टर इमिग्रेशन एजेंट नहीं है, इनमें पठानकोट, मुक्तसर साहिब, तरनतारन, फिरोजपुर, फरीदकोट, फाजिल्का, मलेरकोटला और मानसा जिले शामिल हैं। अब सरकार इन जिलों में अवैध एजेंटों पर कार्रवाई की तैयारी में है।
संगरूर में 2 एजेंट रजिस्टर्ड
बता दें कि संगरूर जिले में दो पंजीकृत एजेंट हैं, जिनमें से एक का लाइसेंस रद्द किया जा चुका है। इसके अलावा मोगा जिले में दो एजेंट पंजीकृत हैं। सबसे अधिक एजेंट जालंधर, मोहाली और होशियारपुर में रजिस्टर हैं। जालंधर में 86 एजेंटों के पास लाइसेंस हैं। 16 का लाइसेंस एक्सपायर हो चुका है। फिर भीयह काम कर रहे हैं। इसके अलावा 4 लाइसेंस रद्द भी किए गए हैंं। दूसरे स्थान पर मोहाली में सबसे अधिक 31 एजेंटों के पास लाइेंसस हैं। अब पंजाब सरकार फिर से अवैध ट्रैवल एजेंटों पर सख्ती करने जा रही है। अमेरिका से डिपोर्ट होकर आए लोगों की शिकायत पर अवैध एजेंटों के खिलाफ सभी जिलों में कार्रवाई की जा रही है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

तिरंगा यात्रा ऑपरेशन सिंदूर के जाबांजों को देशवासियों का नमन है : जयराम ठाकुर

कुल्लू के नगर में तिरंगा यात्रा में शामिल हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर एएम नाथ। कुल्लू :  पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने जिला कुल्लू का दौरा किया। इस दौरान वह कुल्लू...
article-image
पंजाब

5 किलो हेरोइन बरामद : लक्खा को गिरफ़्तार करके सरहद पार नशीले पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क का किया पर्दाफाश

अमृतसर, 02 जुलाई :  अमृतसर पुलिस ने 5 किलो हेरोइन बरामद करने के साथ खेमकरन के लखविंदर सिंह उर्फ लक्खा को गिरफ़्तार करके सरहद पार नशीले पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश किया...
article-image
पंजाब

संत बाबा नारायण दास ब्लाइंड स्कूल 10 वी कक्षा के छात्र ए ग्रेड में हुए पास

स्कूल स्टाफ और प्रिंसिपल अतर सिंह की ओर से छात्रों को बधाई दी गई होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  संत बाबा नारायण दास ब्लाइंड स्कूल बाहोंवाल के 10 वी कक्षा के छात्र विजय कुमार और गौरव...
article-image
पंजाब

परशुराम सेना ने सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्ज़ा, भ्रष्टाचार और प्रशासनिक लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की माँग

मुख्यमंत्री भगवतं मान ने मामले पर तत्काल कार्रवाई करने के दिये निर्देश :आशुतोष प्रशासन कारवाई करने के मूड में नहीं :आशुतोष होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : श्री भगवान परशुराम सेना एवम हिन्दू संघ की बैठक प्रदेश अध्यक्ष...
Translate »
error: Content is protected !!