पंजाब में चुनावों में 13,000 पंचायत पदाधिकारियों में से 3,000 निर्विरोध निर्वाचित होना बहुत विचित्र : सुप्रीम कोर्ट

by

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को इस तथ्य को ‘बहुत विचित्र’ बताया कि पंजाब में हाल में हुए चुनावों में 13,000 पंचायत पदाधिकारियों में से 3,000 निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। कोर्ट ने असंतुष्ट उम्मीदवारों को चुनाव याचिका दायर करने की अनुमति दे दी। प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति संजय कुमार की पीठ ने कई उम्मीदवारों के नामांकन पत्रों को खारिज करने और अन्य चुनावी अनियमितता का आरोप लगाने संबंधी याचिका पर पहले नोटिस जारी किए थे।

पीठ ने कहा कि पीड़ित व्यक्ति निर्वाचन आयोग के समक्ष चुनाव याचिका दायर कर सकते हैं और आयोग को छह महीने में उन पर फैसला करना होगा। शीर्ष अदालत ने कहा कि जिन उम्मीदवारों के नामांकन पत्र खारिज कर दिए गए या फाड़ दिए गए, वे भी अपनी शिकायतें लेकर पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय जा सकते हैं। अदालत ने कहा कि उनकी याचिकाओं को सीमा अवधि के उल्लंघन के आधार पर खारिज नहीं किया जा सकता। प्रधान न्यायाधीश ने कहा कि याचिकाओं को गुण-दोष के आधार पर निपटाया जाना चाहिए। आदेश में कहा गया है, ‘हम याचिकाकर्ता को चुनाव याचिका दायर करने की अनुमति देते हैं। राज्य निर्वाचन आयोग छह महीने में याचिकाओं पर फैसला करेगा, देरी होने पर याचिकाकर्ता उच्च न्यायालय जा सकते हैं।’ प्रधान न्यायाधीश ने कहा, ‘यह बहुत अजीब है! मैंने ऐसे आंकड़े कभी नहीं देखे… यह बहुत बड़ी संख्या है।’ एक वकील ने दावा किया कि चुनाव के दौरान एक उम्मीदवार का चुनाव चिह्न हटा दिया गया था। शीर्ष अदालत ने इस बात पर भी आश्चर्य व्यक्त किया कि उच्च न्यायालय ने सैकड़ों याचिकाओं को प्रभावित पक्षों का पक्ष उचित तरीके से सुने बिना खारिज कर दिया।

पीठ ने 18 अक्तूबर को सुनीता रानी और अन्य द्वारा दायर याचिका पर नोटिस जारी किया, जिसमें 15 अक्तूबर को हुए पंचायत चुनावों में अनियमितताओं का आरोप लगाया गया था।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

आंगनवाड़ी कर्मचारी यूनियन सीटू द्वारा एसडीएम कार्यालय के सामने दिया धरना : एसडीएम द्वारा पुलिस के जरिए आंगनवाड़ी वर्कर पर  ड्यूटी करने का दबाव डालना किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : बलजीत कौर, लखविंदर कौर

नवांशहर, 20 जून :  आंगनवाड़ी वर्करों से विभाग के अलावा जबरन अन्य ड्यूटी करवाने और एक आंगनवाड़ी वर्कर पर  पुलिस के जरिए दबाव डाल ड्यूटी करवाने की कोशिश से गुस्साई एसडीएम कार्यालय के बाहर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मौत से पहले पूनम पांडे का आखिरी इंस्टाग्राम पोस्ट भी इंटरनेट पर वायरल : शिप पर व्हाइट ब्रॉलेट और ब्लैक कलर की पैंट रखी थी पहन

फिल्मी स्टार पूनम पांडे के निधन से हर कोई सदमे में आ गया है। सर्वाइकल कैंसर से एक्ट्रेस पूनम पांडे की मौत हुई है।  लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि इतनी कम...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज डुमेली में विदाई समारोह आयोजित किया गया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अंतर्गत संचालित शिक्षण संस्थान संत बाबा दलीप सिंह मेमोरियल खालसा कॉलेज डुमेली में विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें कॉलेज के सभी छात्रों ने अपने...
article-image
पंजाब

पुरानी पैंशन स्कीम के जल्द लागू होने पर संशय बरकरार : सीएम भगवंत मान ने दिवाली से ठीक पहले ओल्ड पेंशन स्कीम लागू करने की घोषणा करते हुए इसे कर्मचारियों के लिए बताया था गिफ्ट

पुरानी पैंशन स्कीम की घोषणा के बाद लागू करने से बच रही सरकार चंडीगढ़। पंजाब में आम आदमी पार्टी की मान सरकार पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने की घोषणा के बाद उसे टाइम बाउंड...
Translate »
error: Content is protected !!