पंजाब में छह किलो हेरोइन जब्त, दो काबू

by

चंडीगढ़, 8 अगस्त (: पंजाब पुलिस ने फिरोजपुर जिले में महिला समेत दो लोगों के कब्जे से छह किलोग्राम से अधिक हेरोइन कथित तौर पर बरामद करने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि पुलिस ने उनके पास से छह लाख रुपये नकद भी बरामद किये हैं।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मोगा निवासी सिमरन कौर उर्फ ​​इंदु (38) और मोगा के जैमलवाला निवासी गुरजोत सिंह (28) के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों की आपराधिक पृष्ठभूमि है। सिमरन के खिलाफ एनडीपीएस और जेल अधिनियम आदि से संबंधित कम से कम 15 आपराधिक मामले दर्ज हैं। डीजीपी यादव ने बताया कि फिरोजपुर पुलिस को विश्वसनीय सूचना मिली थी कि सिमरन और गुरजोत ने सीमा पार से ड्रोन के माध्यम से गिराई गई मादक पदार्थों की एक बड़ी खेप हासिल की है और वह इसे अपनी कार में रख कर किसी को देने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने पुराने मुडकी रोड पर नाकेबंदी की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी कार में छिपाकर रखी गई 6.65 किलोग्राम हेरोइन तथा छह लाख रुपये की नकदी जब्त कर ली गई। डीजीपी ने कहा कि इस मामले में जांच की जा रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पारोवाल का सीबीएसई 12वीं का परिणाम शानदार 

गढ़शंकर, 13 मई: दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल सीबीएसई 12वीं कक्षा का परिणाम शानदार रहा है। 13 मई को सीबीएसई बोर्ड द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के परिणाम में इलाके की नामवर शैक्षणिक संस्था दोआबा...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सुसाइड नोट मिला : 34000 सैलरी, हर महीने 4.44 लाख रुपये खाते में ट्रांसफर : 7 करोड़ का गबन करने वाला क्लर्क 16 दिन से गायब

मध्य प्रदेश के जबलपुर में स्थानीय निधि संपरीक्षा कार्यालय में 7 करोड़ रुपये के गबन का खुलासा हुआ है. ओमती थाना में एफआईआर दर्ज होने के बाद से आरोपी संदीप शर्मा 28 फरवरी से...
article-image
पंजाब

बाबा औगढ़ गर्ल्स कालेज जैजों का अनूठा प्रयास : वातावरण की शुद्धता के लिए प्लास्टिक का बहिष्कार आवश्यक, से नो टू प्लास्टिक : अविनाश राय खन्ना

होशियारपुर 29 अगस्त : भाजपा के पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना जो कि बाबा औगढ़ श्री फतेहनाथ चेरिटेबल ट्रस्ट जैजों के चेयरमैन का दायित्व भी निभा रहे हैं के मार्गदर्शन में ट्रस्ट द्वारा संचालित...
article-image
पंजाब

कोरोना से निपटने हेतु टोटके अपनाने की बजाय विदेशी सरकारों से सीख लें प्रधानमंत्री: दीवान

लुधियाना  : पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन पवन दीवान ने देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना महामारी के मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विदेशी सरकारों से सीख लेकर कुछ अमल...
Translate »
error: Content is protected !!