पंजाब में जबरन वसूली का खेल शुरू कर रही आप सरकार….. भाजपा व्यापारियों के साथ खड़ी : अनिल सरीन

by
चंडीगढ़, 22 अप्रैल। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता अनिल सरीन ने पंजाब की आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य बदहाली के दौर से गुजर रहा है।
आईएएनएस से बातचीत में सरीन ने कहा कि पिछले एक साल तक पंजाब के सभी रास्ते बंद रहे, इससे कई जिलों को भारी नुकसान हुआ। अब सरकार ने नया फरमान जारी किया है, जिसमें हर टैक्सेशन अधिकारी को महीने में चार जांच करने का आदेश दिया गया है। सरीन ने दावा किया कि अनौपचारिक जानकारी के अनुसार, प्रत्येक जांच पर 8 से 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। इससे जीएसटी राजस्व में 50 से 60 प्रतिशत की बढ़ोतरी का लक्ष्य रखा गया है।
सरीन ने कहा कि पंजाब एक लैंडलॉक्ड राज्य है, जहां बाहर से व्यापारी नहीं आ रहे हैं। आप सरकार की नाकामी के कारण व्यापारियों ने पंजाब से मुंह मोड़ लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने अब “जबरन वसूली का धंधा” शुरू कर दिया है, क्योंकि सरकारी खजाना खाली है। सरीन ने तंज कसते हुए कहा कि विज्ञापनों और मुख्यमंत्री भगवंत मान की तस्वीरें हर चौक पर लगाने के लिए सरकार के पास पैसे हैं, लेकिन राज्य चलाने के लिए धन की कमी है।
            उन्होंने कहा कि इस जबरन वसूली की नीति से पंजाब के व्यापारी परेशान हैं। सरीन ने स्पष्ट किया कि भाजपा पंजाब के व्यापारियों के साथ खड़ी है और किसी भी तरह की तानाशाही को बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने चेतावनी दी कि आप सरकार का यह “वसूली का खेल” नहीं चलने दिया जाएगा। सरीन ने कहा कि सरकार को व्यापारियों पर दबाव डालने के बजाय राज्य की आर्थिक स्थिति सुधारने और व्यापार को बढ़ावा देने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।
सरीन ने पंजाब की जनता और व्यापारियों से एकजुट होने की अपील की और कहा कि भाजपा उनकी आवाज को बुलंद करेगी।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अग्निवीर भर्ती के संबंध में ऑनलाइन वेबिनार आयोजित किया गया /जिला रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण अधिकारी होशियारपुर श्रीमती रमनदीप कौर।

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा :  जिला रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण अधिकारी होशियारपुर श्रीमती रमनदीप कौर ने बताया कि जिला रोजगार एवं उद्यमिता ब्यूरो/मॉडल करियर सेंटर होशियारपुर द्वारा अग्निवीर भर्ती के संबंध में एक...
article-image
पंजाब

विक्रमादित्य के समर्थन में यदुपति ठाकुर कार्यकर्ता लेकर पहुंचे हॉलीलॉज…कहा, विक्रमादित्य अकेले नहीं हैं, हम साथ हैं

एएम नाथ। शिमला : लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह के अधिकारियों को लेकर की टिप्पणी के बाद सियासत पूरी तरह से गरमा गई है। विक्रमादित्य सिंह के बयान को कुछ मंत्री सही नहीं...
article-image
पंजाब

राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामैंट : कलब वर्ग में 8 टीमों, कालेज वर्ग में 6 और ग्रामीण वर्ग में 8 टीमों का चयन

उलंपियन जरनैल सिंह मैमोरियल फुटबाल कमेटी गढ़शंकर दुारा फुटबाल टूर्नामैंट के लिए किया टीमों का चयन गढ़शंकर : उलंपियन जरनैल सिंह मैमोरियल फुटबाल कमेटी गढ़शंकर दुारा स्थानीय खालसा कालेज के फुटबाल स्टेडियम में 9...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मोहाली के फेज-11 में एक निर्माण को लेकर विवाद, एक घायल

चंडीगढ़ (पुनीत महाजन) चंडीगढ़ में जानकारी के अनुसार, मकान नंबर 2672 निवासी दीपक रावत के घर के साथ ग्राउंड फ्लोर वाला है जो ग़लत निर्माण कर रहा है दीपक रावत ने उक्त निर्माण को...
Translate »
error: Content is protected !!