पंजाब में दिनदहाड़े हे रही हत्याएं, आप का आधा मंत्रीमंडल गुजरात चुनाव में व्यस्त : बाजवा

by

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने आप सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब में दिनदहाड़े हत्याएं हो रही हैं, प्रदेश कठिन दौर से गुजर रहा है, लेकिन आप की मान सरकार का आधा मंत्रिमंडल गुजरात चुनाव में व्यस्त है। पंजाब का माहौल लगातार खराब हो रहा है, लेकिन प्रदेश में शांति व कानून व्यवस्था की मजबूती के लिए काम करने के बजाय सरकार के मंत्री गुजरात चुनाव के प्रचार में व्यस्त हैं। बाजवा ने भगवंत मान सरकार के आचरण को गैर जिम्मेदार बताया है। उन्होंने पंजाब में एक के बाद एक हत्या की वारदात होने से गैंगस्टर राज होने की बात कही। पहले शिवसेना के नेता सुधीर सुरी की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। फिर डेरा प्रेमी प्रदीप सिंह की दुकान के सामने गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि पंजाब में मान सरकार के कार्यकाल में ही मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का मर्डर किया गया। इससे आमजन पंजाब में सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहा है, लेकिन पंजाब सरकार का मंत्रिमंडल प्रदेश को सुरक्षित बनाने की दिशा में काम करने के बजाय गुजरात चुनाव को प्राथमिकता देते हुए प्रचार में व्यस्त है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

705 नशीली गोलियां व 13 नशे के इंजेक्शन बरामद, महिला सहित चार लोगों से

माहिलपुर :   माहिलपुर पुलिस ने महिला सहित चार आरोपियों से 705 नशीली गोलियां व 13 नशे के इंजेक्शन बरामद कर मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा दर्ज मामले के अनुसार एसएसआई गुरनाम सिंह पुलिस...
article-image
पंजाब

मोटरसाइकिल-ब्लैरो टक्कर में 19 वर्षीय छात्र की मौत : मृतक का चचेरा भाई 18 वर्षीय छात्र गंभीर घायल

गढ़शंकर, 5 अप्रैल : गढ़शंकर-नंगल रोड पर मोटरसाइकिल हादसे में मां-बाप के इकलौते बेटे की मौत हो गई जबकि उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी मुताबिक शाहपुर गांव के चाचा-ताये...
article-image
पंजाब

एल.पी.जी., पेट्रोल और डीजल की सप्लाई लगातार जारी, घबराने की जरूरत नहीं: डिप्टी कमिश्नर

होशियारपुर, 26 मार्च: डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने आज कहा कि जिले में एल.पी.जी., पेट्रोल और डीजल की सरकारी सप्लाई लगातार जारी है और किसी को भी इस संबंध में घबराने की जरूरत नहीं...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ऊना जिला के लिए बनेगा व्यापक सड़क सुरक्षा प्लान : डीसी ने संबंधित विभागों को 26 मार्च तक प्रस्ताव सौंपने के दिए निर्देश

ऊना, 21 मार्च। ऊना जिला के लिए एक व्यापक सड़क सुरक्षा प्लान बनाया जाएगा। इसमें सड़कों को सुरक्षित तथा यातायात को जोखिम रहित बनाने को लेकर कार्ययोजना होगी। उपायुक्त जतिन लाल ने गुरुवार को...
Translate »
error: Content is protected !!