पंजाब में पीने वाले पानी से संबंंधित चल रहे हैं 2 हजार करोड़ रुपए की प्रोजैक्ट: ब्रम शंकर जिंपा

by

कैबिनेट मंत्री ने गांव न्यू बैंक कालोनी में 25 लाख रुपए की लागत बनने जा रही टंकी, नए सोलर सिस्टम व वाटर मीटर का रखा नींव पत्थर
होशियारपुर, 07 फरवरी:
कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार प्रदेश में पीने वाले पानी से संबंधित करीब 2 हजार करोड़ रुपए के प्रोजैक्ट चला रही है, जिनमें सरफेस वाटर, ट्यूबवेल, पानी की टंकियां आदि भी शामिल है। वे आज गांव न्यू बैंक कालोनी में 25 लाख रुपए की लागत बनने जा रही 25 हजार लीटर की टंकी, नए सोलर सिस्टम व वाटर मीटर का नींव पत्थर रखने के दौरान इलाका निवासियों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ मेयर सुरिंदर कुमार, होशियारपुर सैंट्रल कोआप्रेटिव बैंक के चेयरमैन विक्रम शर्मा व सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन सैनी भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से प्रदेश के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ विशेष तौर पर लोगों तक पानी वाला साफ पानी पहुंचाने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है। उन्होंने कहा कि मात्र दो वर्ष में ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे ज्यादा पीने वाले पानी के ट्यूबवेल व पानी की टंकिया लगी है, जो कि सरकार की प्राथमिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि गांव में पानी की टंकी बनने से बिजली जाने के बाद लोगों को पानी की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा क्योंकि पानी की टंकी की क्षमता 25 हजार लीटर है जो कि इलाके की आबादी के हिसाब से पर्याप्त है। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही सोलर सिस्टम भी लगाया जा रहा है ताकि बिजली जाने के बाद भी लोगों को निर्विघ्न पानी मिलता रहे।
ब्रम शंकर जिंपा ने इस दौरान इलाका निवासियों की समस्याएं भी सुनी और विश्वास दिलाया कि क्षेत्र की बुनियादी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा। इस मौके पर सरपंच तेजिंदर सिंह, एक्सियन सिमरनजीत सिंह खांबा, प्रीतपाल, राजन सैनी, कुलवंत, अशोक पहलवान, बलजिंदर कुमार सोनू, पंकज शर्मा, प्रवीन पाठक, रुपिंदर सिंह, जगीर सिंह, अमृत पाल सिंह शेरगिल, अमित नेगी, हरजीत सिंह, कुणाल शर्मा के अलावा अन्य गणमान्य भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हरियाणा

पिस्टल से 4 से 5 गोलियां दागी : महिलाओं पर नोट उड़ा रहे थे, परिजनों ने रोका , अज्ञात युवकों ने कर दी फायरिंग

जीरकपुर : जीरकपुर के एक निजी होटल में रविवार देर रात पूल पार्टी के दौरान अज्ञात युवकों ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में दो लोग घायल हो गए हैं। जिनमेएक का जीएमसीएच-32 में इलाज...
article-image
पंजाब

पंजाब यूनिवर्सिटी की सीनेट और सिंडिकेट भंग करने का केंद्र सरकार का फैसला संविधान के खिलाफ है – मुख्यमंत्री भगवंत मान

चंडीगढ़ :पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र सरकार द्वारा पंजाब यूनिवर्सिटी की सीनेट भंग किए जाने के फैसले को लेकर तीखा हमला बोला है. उन्होंने इस निर्णय को “गैर-संवैधानिक और पंजाब विरोधी” करार...
article-image
दिल्ली , पंजाब

पंजाब की महिला नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी – दिल्ली फतह को केजरीवाल का प्लान

आप ने न केवल पंजाब के अपने शीर्ष नेतृत्व को तैनात किया है, बल्कि राज्य की महिला नेताओं को भी व्यापक रूप से प्रचार करने और राजधानी में महिला मतदाताओं से जुड़ने का काम...
article-image
दिल्ली , पंजाब

अरविंद केजरीवाल के सामने नई दिल्ली से उनकी हार पर क्या बोले सौरभ भारद्वाज

विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) की हार के करीब डेढ़ महीने बाद पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल दिल्ली में किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में शामिल हुए। पार्टी मुख्यालय में आयोजित ‘एक शाम शहीदों के...
Translate »
error: Content is protected !!