पंजाब में प्राण प्रतिष्ठा पर नहीं दी छुट्टी : सुखबीर बादल, कहा- हिंदू भाई-बहनों से मांफी मांगे मुख्यमंत्री मान

by

चंडीगढ़।    पूरे देश में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का समारोह आयोजित किया गया था। इसको लेकर कुछ राज्यों में छुट्टी की घोषणा की गई थी, लेकिन पंजाब में नहीं।  इस अवसर पर सुखबीर सिंह बादल  ने एक्स पर पोस्ट करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान  पर आरोप लगाए हैं। बादल ने लिखा कि सीएम मान कटपुतली है। वह हिंदू समुदाय की धार्मिक श्रद्धा का सम्मान नहीं करते। उन्होंने धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाते हुए श्री राम जन्मभूमि पर प्राण प्रतिष्ठा के ऐतिहासिक-धार्मिक अवसर पर कल पंजाब में छुट्टी न देकर बहादुर हिंदू बहनों की धार्मिक भावनाओं का अपमान किया है।

सुखबीर बादल ने सीएम मान पर आरोप लगाते हुए कहा कि ये वहीं मुख्यमंत्री हैं जो राजनीतिक रैलियों में खुद को और अपने बॉस को पीटने के लिए स्कूल तक बंद करा देते हैं। सीएम और आप पार्टी पर तल्ख लहजे में आरोप लगाते हुए बादल ने कहा कि ये लोग हर जगह महान लोगों की जगह सिर्फ अपना चेहरा देखना पसंद करते हैं। ये सभी धर्मों का अनादर करते हैं।  बादल ने कहा कि कल 22 जनवरी को आत्ममुग्ध भगवंत मान द्वारा हिंदू समाज की धार्मिक भावनाओं का अपमान करने के लिए उन्हें सभी पंजाबियों और विशेषकर हिंदू भाई-बहनों से माफी मांगनी चाहिए।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लूटपाट की वारदात के 5 आरोपी युवक गिरफ्तार

गढ़शंकर – खिलौना पिस्तौल दिखाकर लूट की घटनाओं के विभिन्न मामलों में आरोपित पांच युवकों को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में प्रेसनोट जारी कर एएसपी गढ़शंकर तुषार गुप्ता ने बताया कि एसएसपी...
article-image
पंजाब

62वां अखिल भारतीय प्रिंस हरभजन सिंह मेमोरियल टूर्नामेंट : कॉलेज वर्ग में खालसा कॉलेज माहिलपुर और खालसा कॉलेज गढ़शंकर फाइनल में पहुंचे

माहिलपुर, 20 फरवरी  : प्रिंसिपल हरभजन सिंह स्पोर्टिंग क्लब माहिलपुर के अध्यक्ष कुलवंत सिंह संघा के नेतृत्व में श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज माहिलपुर के खेल मैदान में करवाए जा रहे 62वें अखिल...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

8 विधानसभा उपचुनाव के नतीजे : राजस्थान में कांग्रेस ने BJP से छीनी सीट, आप ने पंजाब में की जीत दर्ज

नई दिल्ली : देश के सात राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे लगभग सामने आ गए हैं. सबसे बड़ा उलटफेर राजस्थान में देखने को मिला, यहां कांग्रेस ने अंता (बारां)...
article-image
पंजाब

मंडी गागल चैलचौक जंजैहली सड़क चौड़ीकरण को 137.40 करोड़ की मंजूरी : गडकरी ने नेता प्रतिपक्ष जयराम को लिखा पत्र

एएम नाथ। शिमला : मंडी गागल चैलचौक जंजैहली एमडीआर सड़क के चौड़ीकरण के लिए केंद्र सरकार ने 137.40 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता को मंजूरी दे दी है। नितिन गडकरी द्वारा जयराम ठाकुर को...
Translate »
error: Content is protected !!