पंजाब में फेंका था थाने के ऊपर ग्रेनेड : दिल्ली में आतंकी संगठन बबर खालसा इंटरनेशनल कुख्यात गिरफ्तार

by

नई दिल्ली । दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) से जुड़े वांछित आरोपी आकाशदीप को गिरफ्तार कर लिया है। आकाशदीप पर पंजाब के लाल किला सिंह बटाला थाने पर ग्रेनेड हमले और दिल्ली में बदमाशों को अवैध हथियार सप्लाई करने के आरोप हैं।

गिरफ्तारी के बाद उससे पूछताछ की जा रही है ताकि संगठन के अन्य सदस्यों और नेटवर्क की जानकारी हासिल की जा सके।

हालांकि गिरफ्तारी के समय उसके पास से कोई हथियार नहीं मिला, लेकिन दिल्ली पुलिस को शक है कि वह बीकेआई के सक्रिय नेटवर्क से जुड़ा है। स्पेशल सेल इस दिशा में गहन जांच कर रही है।

कल पंजाब के मोहाली में पुलिस ने बीकेआई के ही एक प्रमुख सदस्य को मुठभेड़ में घायल कर दिया था। आरोपी की पहचान गुरप्रीत उर्फ गोपी के रूप में हुई। गुरप्रीत को लगभग पांच राउंड गोलीबारी के बाद पकड़ा गया। पुलिस के मुताबिक वह पाकिस्तान स्थित आतंकवादी रिंदा के इशारे पर भारत में आपराधिक और आतंकी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

राहुल की राजनीति उनके पक्ष में फैसला आएगा तो न्यायालय निष्पक्ष, विपक्ष में फैसला आया तो न्यायालय कमजोर : भाजपा

शिमला : राहुल गांधी ने अपनी आदत मुताबिक गलत बयानबाजी कर देश को भटकाने की कोशिश की है। वह अपने आप को देश, सांविधानिक संस्थाओं, न्यायालय से और संसद से बड़ा समझते हैं। यह...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ऊना में नगर निगम पार्किंग स्थलों में 20 मिनट पार्किंग के देने होंगे सिर्फ 10 रुपये

रोहित जसवाल । ऊना, 28 नवम्बर. नगर निगम ऊना के आयुक्त एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि शहर में नगर निगम की सभी पार्किंग में 20 मिनट तक वाहन पार्क करने का शुल्क...
article-image
पंजाब

डघाम में नौवें गुरु की शहादत को समर्पित बच्चों के मुकाबले गए करवाए

गढ़शंकर, 4 नवंबर : दोआबा स्पोर्ट्स क्लब डघाम ने गांव की पंचायत के सहयोग से नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी पर्व को समर्पित गांव के बच्चों के लिए विभिन्न...
Translate »
error: Content is protected !!