पंजाब में बंद का व्यापक असर- 163 ट्रेनों को रद्द करना पड़ा

by
चंडीगढ़, 30 दिसंबर । किसान आंदोलन के समर्थन में सोमवार को पंजाब बंद का व्यापक असर देखने को मिला। राज्य के ज्यादातर जिलों में किसान टोल प्लाजा व मुख्य मार्गों पर बैठे रहे। रेलवे ट्रैक पर किसानों के बैठने की वजह से वंदे भारत समेत 163 ट्रेनों को रद्द करना पड़ा।
किसानाें ने करीब नाै घंटे तक विराेध प्रदर्शन किया। इस बीच कई जगह किसानों व दुकानदरों तथा राहगीरों के बीच मामूली झड़प भी देखने को मिली। किसान संगठन ने बंद को सफल करार देते हुए आंदोलन तेज करने का ऐलान किया है।
सोमवार को पंजाब में सुबह 7 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक किसान करीब 150 स्थानों पर हाईवे और रेलवे ट्रैक पर बैठे। इस दौरान अमृतसर-जालंधर-पानीपत-दिल्ली और अमृतसर-जम्मू पर ट्रैफिक पूरी तरह से बंद रहा। प्रदेश में कई जगह किसान रेलवे ट्रैक पर बैठे रहे। किसानों ने दिनभर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदेश भर में करीब तीन सौ स्थानों पर विरोध प्रदर्शन आयोजित किए गए। आज के बंद के दौरान किसान संगठन सुबह से ही सड़कों पर सक्रिय दिखाई दिए। पंजाब के मोहाली, जालंधर व लुधियाना में कुछ जगहों पर किसानों ने दुकानें बंद करवाई तो दुकानदारों ने इसका विरोध किया।
किसान नेता सरवण सिंह पंधेर ने बंद को सफल करार देते हुए कहा कि कहा कि हमें किसी की जबरदस्ती दुकानें नहीं बंद करवानी पड़ी। व्यापार मंडल, आढ़ती एसोसिएशन, जत्थेबंदियों और यूनियनों का समर्थन मिला। पंधेर ने कहा कि आज पैट्रोल पंप, गैस एजेंसियां आदि भी बंद रही हैं। मंडियों में किसान सब्जियां लेकर नहीं आए हैं और कई जिलों में तो दूध विक्रेताओं ने भी दूध नहीं डाला है। पंधेर ने कहा कि आज के आंदोलन में कई कर्मचारी संगठनों, महिला संगठनों ने भी किसानों का समर्थन किया है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में किसानों के कारण कहीं भी इमरजेंसी सेवाएं बाधित नहीं हुई है। इमरजेंसी सेवाओं को सुचारू रखा गया है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भाषा एवं संस्कृति विभाग सभागार में पहले दिन ‘द बियर’ और ‘खाली पेट’ का हुआ सफल मंचन : नलवाड़ी मेला के अवसर पर आयोजित नाट्य उत्सव का तकनीकी शिक्षा मंत्री ने किया शुभारंभ

एएम नाथ। बिलासपुर, 18 मार्च: राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला-2026 के अवसर पर नाट्य उत्सव का भी आयोजन किया जा रहा है। नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डी कार्ट कंपनी वृंदावन के अधीन काम करने वाले गढ़शंकर हलके के हेल्परों व ड्राइवरों ने मांगों को लेकर डिप्टी स्पीकर पंजाब को मांग पत्र सौंपा 

गढ़शंकर, 25 जून : जहां राज्य और केंद्र सरकारें चुनावों के दौरान और चुनाव के बाद युवाओं को रोजगार देने के बड़े-बड़े वादे करते और चैनल पर इशतहार देते हैं, वहीं कहीं ना कहीं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

दो हजार शिक्षकों के बदलेंगे स्कूल : निर्वाचन आयोग ने शिक्षा विभाग के प्रस्ताव को दी मंजूरी

शिमला। विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले करीब दो हजार शिक्षकों के स्कूल बदलेंगे। आदर्श चुनाव आचार संहिता लगने से पहले स्थानांतरित हुए शिक्षक अब रिलीव हो सकेंगे। क्योंकि प्रदेश में विधानसभा चुनाव के...
article-image
पंजाब

महिला समेत 3 पुलिस मुलाजिम बर्खास्त : विभाग ने क्यों लिया फैसला?

लुधियाना । पंजाब पुलिस विभाग में कार्यरत तीन पुलिस जवानों को विभाग की तरफ से नौकरी से निकाल दिया गया है। नौकरी से हाथ धोने वाले मुलाजिमों में एक महिला कर्मचारी भी शामिल है।...
Translate »
error: Content is protected !!