पंजाब में बाढ़ का कहर जारी : 3 की मौत , 8,000 लोगों को किया गया रेस्क्यू

by

चंडीगढ़ :  पंजाब में बाढ़ के कारण हालात बद से बदतर हैं। पंजाब के स्पेशल डीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) अर्पित शुक्ला ने बताया कि राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। अभी तक 3 लोगों की मौत की जानकारी है, जबकि 8 हजार से अधिक लोगों को बचाया गया है।

स्पेशल डीजीपी (लॉ एंड ऑर्डर) अर्पित शुक्ला ने बताया कि पूरे प्रदेश में अभी सिर्फ पठानकोट में 3 मौत के मामले सामने आए हैं। 8 हजार लोगों को निकाला गया है, जबकि फंसे हुए लोगों तक खाना और दवाइयां पहुंचाई जा रही हैं। उन्होंने बताया कि पहाड़ी इलाकों में लगातार बारिश के कारण रावी, ब्यास, सतलुज और जम्मू-कश्मीर से निकलने वाले उज दरिया का पानी पंजाब के हिस्सों में पहुंचा है। इसके कारण पठानकोट, गुरदासपुर, बटाला, अमृतसर, कपूरथला, तरनतारन, फिरोजपुर, फाजिल्का, तरनतारन और होशयारपुर जैसे जिलों में बाढ़ का काफी असर है। अर्पित शुक्ला ने बताया कि पंजाब पुलिस स्थानीय प्रशासन के अलावा सेना और एनडीआरएफ की रेस्क्यू टीमों के साथ मिलकर काम कर रही है। रेस्क्यू टीमों की कोशिश है कि बाढ़ में फंसे लोगों को रिलीफ कैंप में लाया जाए। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पंजाब सरकार की तरफ से कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं और 112 पुलिस टीम के जरिए लगातार नजर रखी जा रही है।

पुलिस अधिकारी ने यह भी बताया कि बाढ़ के दौरान एयर रेस्क्यू भी जारी है। नाव के अलावा गुरुवार को सेना के हेलीकॉप्टर की मदद से लोगों को बाढ़ से बाहर निकाला गया। पंजाब सरकार की तरफ से हेलीकॉप्टर दिया गया है। स्पेशल डीजीपी के मुताबिक, पंजाब पुलिस की रोजाना बीएसएफ, आर्मी और एनडीआरएफ के साथ मीटिंग हो रही है। मौसम विभाग की तरफ से आ रहे अपडेट को देखते हुए लगातार मॉनिटरिंग हो रही है। पंजाब के मुख्यमंत्री और डीजीपी लगातार नजर बनाए हुए हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ईडी ने पंजाब के आप सांसद के घर पर मारा छापा : जानें किस मामले में हुई कार्रवाई

ईडी ने सोमवार को भूमि धोखाधड़ी मामले से जुड़े धन शोधन की जांच के तहत आप के राज्यसभा सदस्य संजीव अरोड़ा और कुछ अन्य के परिसरों पर रेड की। उन्होंने बताया कि पंजाब के...
article-image
पंजाब

On the second day of

Hoshiarpur/Sept.18/Daljeet Ajnoha :   Dr. Amandeep Kaur, Commissioner, Municipal Corporation Hoshiarpur, while giving information, said that the Government of India has organized a cleanliness program under the ‘Swachhata Hi Seva’ campaign from 14 September 2024...
article-image
पंजाब

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पद्दी सूरा सिंह में ब्लॉक स्तरीय लोक नृत्य मुकाबले आयोजित :  पद्दी सूरा सिंह प्रथम, स्कूल ऑफ ऐमिनेंस गढ़शंकर द्वितीय तथा सरकारी हाई स्कूल डघाम रहा तृतीय स्थान पर 

गढ़शंकर, 23 अगस्त: पंजाब सरकार शिक्षा विभाग की हिदायतों  अनुसार ब्लाक गढ़शंकर-1 तथा गढ़शंकर-2 के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों के लोक नाच मुकाबले सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल पद्दी सूरा सिंह में आयोजित किए...
article-image
दिल्ली , पंजाब

सीबीआई और ईडी ने सुप्रीम कोर्ट में कहा आप को आरोपी बनाने पर कर रहे बिचार

नई दिल्ली : सीबीआई और ईडी ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि हम दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मामलों में आम आदमी पार्टी को आरोपी बनाने पर विचार कर रहे हैं। इन जांच एजेंसियों...
Translate »
error: Content is protected !!