पंजाब में भाजयुमो नेता हनी कुमार की निर्मम हत्या, जांच में जुटी पुलिस

by

अमृतसर: पंजाब के सुल्तानपुर लोधी में गुरुवार रात भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा (भाजयुमो) के ब्लॉक अध्यक्ष हनी कुमार की धारदार हथियारों से हत्या कर दी गई है। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है और हत्या के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, हनी कुमार और उसके दो दोस्त, अजय कुमार और अमन कुमार, रात को खाना खाने के बाद बाइक से अनाज मंडी गए थे। वहां पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उन पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। जिससे सभी को गंभीर चोटें आईं और उन्हें स्थानीय सरकारी अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने हनी कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं अजय और अमन का उपचार जारी है। सुल्तानपुर लोधी के पुलिस उपाधीक्षक सुखपाल सिंह ने जानकारी दी है कि हमले के पीछे पुरानी रंजिश हो सकती है। शुरूआती जांच में यह सामने आया है कि हमलावर उसी इलाके के रहने वाले हैं, जहां हनी कुमार रहता था। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है और एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है।

भाजपा युवा मोर्चा के नेता की हत्या से पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में गुस्सा है। उन्होंने घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है। पुलिस ने कहा कि हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए गहन छानबीन जारी है। घटनास्थल के आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साथ ही, हिरासत में लिए गए व्यक्ति से पूछताछ चल रही है। इस घटना ने सुल्तानपुर लोधी और आसपास के क्षेत्रों में दहशत फैला दी है। पुलिस की जांच और कार्रवाई के बाद ये साफ हो सकेगा कि इस हत्या के पीछे असली वजह क्या थी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

महाशिवरात्रि के उपलक्ष में गढ़शंकर में भव्य शोभायात्रा (जागो) का आयोजन 28 फरवरी को

गढ़शंकर । बाबा महेश जी के आशीर्वाद और बाबा प्रेम गिरी जी तथा बाबा कहर गिरी जी की प्रेरणा से महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर इलाके के समस्त शिव भक्तों के सहयोग से गढ़शंकर...
article-image
पंजाब

Recovery of property tax, water

Hoshiarpur/Jan17/Jan.17 :  Municipal Corporation Commissioner Dr. Amandeep Kaur said that recovery of property tax, water supply and sewerage bills, trade license and rent/tahibazari has started in the Municipal Corporation office. Counters have been set up...
article-image
पंजाब

ट्रक अपहरणकर्ताओं को काबू करने में पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल : पुलिस ने पांच में से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया

अमृतसर   : अमृतसर पुलिस को 24 घंटे के अंदर ट्रक अपहरणकर्ताओं को काबू करने में बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। अमृतसर पुलिस कमिश्नर श्री गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को जानकारी...
Translate »
error: Content is protected !!