पंजाब में शिक्षा के नए युग की शुरुआत के लिए अभिभावकों ने मुख्यमंत्री की प्रशंसा की

by

नवांशहर, 7 अप्रैल : स्कूल ऑफ एमिनेंस’ में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों ने पंजाब में ‘शिक्षा क्रांति’ के एक नए युग की शुरुआत करने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की प्रशंसा की।

आज यहां मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के साथ बातचीत के दौरान गांव बेगमपुरा के परमजीत कुमार ने कहा कि पिछली सरकारों के कार्यकाल के विपरीत अब स्कूलों को अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे और सुविधाओं से लैस किया गया है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को निजी स्कूलों के बराबर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने आगे कहा कि स्कूलों द्वारा बच्चों के लिए आयोजित किए जाने वाले भ्रमण तथा अन्य शिक्षण अवसर छात्रों की सोच के दायरे को व्यापक बना रहे हैं।
स्थानीय प्लान रोड निवासी भूपिंदर कौर ने बताया कि उनकी दो बेटियां और एक भतीजी इस स्कूल में पढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि ये स्कूल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करके विद्यार्थियों को जीवन में सफलता प्राप्त करने में सक्षम बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों का भविष्य बदलने का श्रेय मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार को जाता है।
दुर्गापुर गांव की निवासी परवीन बाला ने सरकारी स्कूलों में अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे और सुविधाओं के लिए मुख्यमंत्री की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि उनका बेटा पहले प्राइवेट स्कूल में पढ़ता था लेकिन अब वह यहां पढ़ रहा है और उसे कॉन्वेंट के छात्रों के बराबर शिक्षा मिल रही है। उन्होंने कहा कि आधुनिक बुनियादी ढांचे और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से शिक्षा क्षेत्र को काफी बढ़ावा मिल रहा है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भक्तों को घर बैठे ही ऑनलाइन पूजा की सुविधा उपलब्ध होगी : ‘दिव्य पूजा प्रणाली’ का मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

धर्मशाला, 22 दिसंबर : मुख्यमंत्री  सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज राज्य की पहली ऑनलाइन पूजा प्रणाली ‘दिव्य पूजा प्रणाली’ का शुभारंभ किया। इसके माध्यम से भक्तों को घर बैठे ही ऑनलाइन पूजा की सुविधा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

राज्य स्तरीय हरोली उत्सव 2025 -धरातल पर उतरी डिप्टी सीएम की सोच, खूब सजी हिमाचली नाइट

हर आयोजन में एक सांस्कृतिक संध्या पूर्णतः हिमाचली कलाकारों को समर्पित करने के हिमायती हैं उपमुख्यमंत्री रोहित जसवाल।  हरोली  : राज्य स्तरीय हरोली उत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या पूरी तरह से हिमाचली कलाकारों के...
article-image
पंजाब

एनकाउंटर : पकड़ा गया नामी गैंगस्टर मनप्रीत मन्ना

पटियाला : पुलिस व गैंगस्टर में एनकाउंटर हुआ। इस दौरान मौके पर ताबड़तोड़ फायरिंग भी हुई। मौके पर पुलिस ने नामी गैंगस्टर मनप्रीत सिंह उर्फ मन्ना निवासी कोट इसे खां, जिला मोगा को काबू...
article-image
पंजाब

राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने टांडा के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा : – प्रभावितों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया

संकट की इस घड़ी में पंजाब व केंद्र सरकार पूरी ताकत के साथ लोगों के साथ है खड़ी होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने आज टांडा के बाढ़ प्रभावित इलाकों...
Translate »
error: Content is protected !!