पंजाब में हर तरह के पेड़ काटने पर फिलहाल लगी रोक…हाई कोर्ट ने सुनाया बड़ा फैसला

by

चंडीगढ़ : पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने राज्य में हर तरह के पेड़ काटने पर फिलहाल रोक लगा दी है. एक जनहित याचिका पर सुनवाई पर सुनवाई में कोर्ट ने ये फैसला सुनाया. अगली सुनवाई की तारीख 19 जनवरी तक पंजाब में कोई भी पेड़ बिना अदालत की इजाजत के नहीं काटा जाएगा ।

मोहाली में सड़क पर राउंड अबाउट बनाने के लिए 251 पेड़ों को काटने की इजाजत ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट ऑथोरिटी ने दी है, जिसके खिलाफ ये जनहित याचिका थी. कोर्ट ने मोहाली में भी इन पेड़ों के काटने पर अगली सुनवाई तक रोक लगा दी है।

सोहना में कोर्ट के आदेश से पहले काटे गए पेड़

हालांकि सोहना में जहां राउंड अबाउट बनाने का काम चल रहा है, वहां अदालत के आदेश से पहले ही कुछ पेड़ कट दिए गए हैं. इस जगह पर साफ पता चलता है कि पेड़ कुछ दिन पहले ही काटे गए हैं।

याचिकाकर्ता ने क्या कहा?

जनहित याचिका दायर करने वाले शुभम सिंह शुभ सेखों ने कहा, ”प्रशासन को इन राउंड अबाउट बनाने के लिए पेड़ काटने की इतनी जल्दी थी कि पहले ही कई जगह पर कुछ पेड़ काट दिए गए हैं. ये पेड़ काफी पुराने हैं और अगली सुनवाई में वे इस मुद्दे को भी उठायेंगे।

इससे पहले मोहाली में सड़कों पर राउंडबाउट बनाने के लिए 251 पेड़ काटे जाने पर पंजाब और हरियाणा हाइ कोर्ट ने रोक लगा दी थी. हाई कोर्ट ने इस मामले में ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट ऑथोरिटी और मोहाली DC को नोटिस जारी किया था. दअरसल एयरपोर्ट के नजदीक सड़क पर तीन राउंडबाउट GMADA द्वारा बनाए जाने हैं और उसके लिए 251 पेड़ों को काटे जाने की इजाजत दी गई थी. बुधवार (24 दिसंबर) को जनहित याचिका पर हाइ कोर्ट ने सुनवाई करते हुए पेड़ों की कटाई पर स्टे लगा दिया. कई पर्यावरण प्रेमियों ने पेड़ काटे जाने का विरोध किया था।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी रहे उपस्थित : अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी ने होशियारपुर में ईवीएम वेयरहाउस की मासिक पड़ताल की

होशियारपुर, 28 नवंबर: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत आज जिला स्तर पर बनाए गए ईवीएम वेयरहाउस की बिना खोले नवंबर 2025 की मासिक पड़ताल अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर-कम- अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी अमरबीर...
article-image
पंजाब

एनपीके और सुपर फॉस्फेट से फसल उर्वरक की कमी होगी दूर: मुख्य कृषि अधिकारी दीपइंदर सिंह

होशियारपुर, 01 नवंबर: पंजाब कृषि विश्वविद्यालय की ओर से गेंहू की बुआई के लिए डी.ए.पी. के विकल्प के रूप में अन्य फॉस्फोरस युक्त उर्वरकों का उपयोग करने की अपील पर मुख्य कृषि अधिकारी दीपइंदर...
article-image
पंजाब

स्लीपर बसों पर कार्रवाई और तीर्थयात्रा योजना को लेकर भाजपा ने केजरीवाल को घेरा

केवल सिंह ढिल्लों का आरोप—बुजुर्ग तीर्थयात्रियों की सुरक्षा के बजाय बाहरी बस संचालकों की चिंता कर रही आप सरकार चंडीगढ़, 25 अक्टूबर। भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने स्लीपर बसों के खिलाफ कार्रवाई और...
Translate »
error: Content is protected !!