पंजाब यूटी कर्मचारी व पेंशनर फ्रंट मोर्चा ने डिप्टी स्पीकर के नाम का मांग पत्र उनके ओएसडी चन्नी को सौंपा

by

गढ़शंकर : डिप्टी स्पीकर श जय कृष्ण सिंह रोड़ी की गैरमौजूदगी में पंजाब यूटी कर्मचारी और पेंशनर्स ज्वाइंट फ्रंट ,यूनिट गढ़शंकर का शिष्ट मंडल मखन सिंह वाहिदपुरी, मुकेश कुमार, जत्थेदार अमरीक सिंह और शर्मिला रानी की अगुआई में डिप्टी स्पीकर के ओएसडी किचरनजीत सिंह चन्नी से मिला और उन्हें मांगों का ज्ञापन सौंपा। इस दौरान ओएसडी चरनजीत चन्नी ने कहा कि वह सभी मांगों को डिप्टी स्पीकर के ध्यान में लाएंगे और कर्मचारियों व पेंशनरों की मांगों को पूरा करने की पुरजोर अनुशंसा करेंगे।
इस दौरान कर्मचारियों व पेंशनरों की मांगों को लेकर मोर्चा के नेता शाम सुंदर कपूर व सुखदेव डानसीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी दुआरा चुनाव से पहले पेंशनरों व कर्मचारियों के साथ किए वादों को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की है। उन्हीनो ने कहा कि सत्ता में आने के बाद सभी वादों को आम आदमी पार्टी भूल गई है। कर्मचारियों और पेंशनरों के लगातार संघर्ष के बावजूद सरकार उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है । सरकार के पास मांगो को लेकर पहुचने वाले कर्मचारियों के नेताओं के साथ बदसलूकी और गिरफ्तारी की जाती है। कर्मचारियों, पेंशनरों, कच्चे कर्मचारियों और मानदेय कर्मियों की जायज मांगों को नहीं माना जा रहा है। इन सभी वर्गों में सरकार के प्रति निराशा और गुस्सा बढ़ रहा है।
इस समय सतपाल मिन्हास, हंस राज, बलवंत राम, हरपाल कौर, जीत सिंह बगवाई, मनजीत सिंह पद्दी, सुरजीत काला, बलवीर खानपुरी, गुरमेल सिंह, हेड मास्टर जोगा राम, सरूप चंद, डॉ. गोपाल दास मनहोत्रा, परमानंद, दिलावर सिंह, सतपाल चक्क फुलू, जोगिंदर सिंह ददियाल, ज्ञानी अवतार सिंह, जरनैल डगाम, पवन कुमार, दलजीत सिंह, मंजीत अरमान, गुरनाम हाजीपुर, नरेश बागा, प्रवीण कुमार, रमेश मल्कोवाल, निर्मल कौर, कश्मीर कौर जसविंदर कौर, शशि बाला मौजूद रहीं।
फोटो : पंजाब यूटी कर्मचारी व पेंशनर फ्रंट मोर्चा के सदस्य डिप्टी स्पीकर के ओएसडी चरनजीत सिंह चन्नी को मांगो का ज्ञापन सौंपते हुए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

चंडीगढ़ से अगवा किया गया पत्रकार कोटकपूरा से पुलिस ने आरोपियों चंगुल से छुड़ा लिया , आरोपी फरार

फरीदकोट/ चंडीगढ़ : चंडीगढ़ से अपहृत किए गए हमदर्द वेब टीवी चैनल के पत्रकार गुरप्यार सिंह को फरीदकोट पुलिस ने कोटकपूरा से पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छुड़ा लिया है। पैसों के लेन-देन...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

285 करोड़ से लगेगी परियोजना हर वर्ष पैदा करेगी बिजली के 135.6 मिलियन यूनिट : बीबीएमबी ने 42 मेगावाट की बग्गी जल विद्युत परियोजना के लिए हिमाचल के साथ पूर्व-कार्यन्वयन अनुबंध किया

नंगल : 29 अगस्त : बीबीएमबी ने 42 मेगावाट की बग्गी जल विद्युत परियोजना के लिए हिमाचल के साथ पूर्व-कार्यन्वयन अनुबंध किया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की उपस्थिति में शुक्रवार को शिमला में 42...
article-image
पंजाब

हथियार और नार्को-हवाला नेटवर्क का किया भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने खुफिया जानकारी पर कार्रवाई करते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। एक ऑपरेशन में अंतरराष्ट्रीय ड्रग और हथियार तस्करी से जुड़े पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। यह...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी की ओर से अमरुत 2.0 के तहत 5.65 करोड़ के वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट का उद्घाटन

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  गढ़शंकर में नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने आज अमरुत 2.0 योजना के तहत 5.65 करोड़ रुपए...
Translate »
error: Content is protected !!