पंजाब यूनिवर्सिटी स्टूडेंट काउंसिल चुनाव : चुनाव में छात्राओँ की रहेगी अहम भूमिका, कुल वोटो में से 70 फीसदी छात्रायों के वोट, प्रेजीडेंट पोस्ट के लिए 9 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला

by

चंडीगढ़ : पंजाब यूनिवर्सिटी एवं कॉलेजों में 6 सितंबर को होने वाले स्टूडेंट काउंसिल चुनाव को लेकर माहौल पूरी तरह से गर्मा गया है। चुनावी मैदान में उतरे उम्मीदवार शक्ति प्रदर्शन के साथ पूरी ताकत झोंक का चुनाव प्रचार में जुटे हैं।
पंजाब यूनिवर्सिटी के चुनाव में प्रेजीडेंट पोस्ट के लिए 9 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा, जिनमें एक महिला भी है। वहीं वाइस प्रेजीडेंट, सेक्रेटरी और ज्वाइंट सेक्रेटरी पद के लिए 4-4 प्रत्याशी किस्मत आजमाएंगे, जिनमें एक-एक महिला उम्मीदवार भी है।पीयू में कुल वोटर्स 16 हजार के करीब हैं, लेकिन वोट सिर्फ 10 हजार छात्र ही वोटिंग करते हैं। इसमें भी संस्थान में 70 फीसदी छात्राएं और 30 फीसदी छात्र हैं। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि पीयू की नयी कार्यकारिणी के भविष्य का फैसला लड़कियों के वोट पर ही निर्भर है। विभिन्न विभागों में चुनाव के लिए कुल 179 बूथ हैं। 40 विभागों में 58 विभागीय प्रतिनिधि निर्विरोध चुने गये हैं तथा शेष 29 विभागों में 68 विभागीय प्रतिनिधियों के पदों पर निर्वाचन होगा। वहीं पीयू की ओर से जारी जानकारी के अनुसार मतगणना की वजह से 6 को एसी जोशी लाइब्रेरी सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक बंद रहेगी।
ये प्रत्याशी चुनावी मैदान में : यूनिवर्सिटी इंस्टीटयूट ऑफ फार्मास्यूटिकल साइंस से देविंदर पाल सिंह (पुसू), एंथ्रोपॉलिजी (सीवाईएसएस) से दिव्यांश ठाकुर, डॉ.एसएसबीयूआईसीईटी से जतिंदर सिंह (एनएसयूआई), सेंटर फॉर पॉलिस एडमिनिस्ट्रेशन से कुलदीप सिंह (एचएसए), सोशोलॉजी से मनीका छाबड़ा(पीएसयू ललकार), यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्रोलॉजी से प्रतीक कुमार ((एसएफएस)), यूनिवर्सिटी इंस्टीटयूट ऑफ लीगल स्टडीज से राकेश देशवाल (एबीवीपी)), डॉ.एसएसबी यूनिवर्सिटी इंस्टीटयूट ऑफ केमिकल इंजीनियरिंग एंव टेक्रोलॉजी से सक्षम सिंह (स्वतंत्र) और यूनिवर्सिटी इंस्टीटयूट ऑफ लीगल स्टडीज से युवराज गर्ग ((सोई) दावेदार रहेंगे। वाइस प्रेजीडेंट पद के लिए यूनिवर्सिटी इंस्टीटयूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्रोलॉजी से अनुराग वर्धन, यूनिवर्सिटी इंस्टीटयूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्रोलॉजी से गौरव चौहान, यूनिवर्सिटी इंस्टीटयूट ऑफ जीनियरिंग एंड टेक्रोलॉजी से गौरव कशिव, डॉ. हरवंश सिंह जज इंस्टीटयूट आफ डेंटल साइंस एवं हॉस्पिटल से रनमीकजोत कौर प्रत्याशी होंगे। सचिव के लिए यूनिवर्सिटी इंस्टीटयूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्रोलॉजी एबीवीपी से अविनाश यादव, यूनिवर्सिटी इंस्टीटयूट ऑफ लीगल स्टडीज से दीपक गोयत, सेंटर फॉर वूमेन स्टडीज एंड डेवलेपमेंट से मेघा नय्यर और लॉ विभाग से तरूण तोमर रहेंगे। ज्वाइंट सेक्रेटरी के लिए यूनिवर्सिटी इंस्टीटयूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्रोलॉजी से धीरज गर्ग, यूनिवर्सिटी इंस्टीटयूट ऑफ जीनियरिंग एंड टेक्रोलॉजी से दीकित पलदोन, यूनिवर्सिटी इंस्टीटयूट ऑफ जीनियरिंग एंड टेक्रोलॉजी से एबीवीपी गौरव चाहल, यूनिवर्सिटी इंस्टीटयूट ऑफ होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट से कुलविंदर सिंह(किंदी) प्रत्याशी होंगे।
एनएसयूआई एक सीट पर लड़ेगी चुनाव : एनएसयूआई के नेता सिकंदर ने छात्र नेता अनुराग के साथ कहासुनी के बाद अनुराग ने रातों रात इनसो ज्वाइन कर ली। इस वजह से रात को इनसो और एचपीएसयू ने एनएसयूआई के साथ गठबंधन तोडक़र सोई के साथ हाथ मिला लिया। अब डॉ.एसएसबीयूआईसीईटी से जतिंदर सिंह प्रेजीडेंट पोस्ट के लिए चुनाव लड़ेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मोटरसाइकिल को लापरवाही से टक्कर मारने के मामले में कार चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

माहिलपुर , 7 जनवरी : महिलपुर पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार बलजीत सिंह पुत्र संतोख सिंह निवासी रंधावा थाना दसूहा जिला होशियारपुर को टक्कर मार कर घायल करने के मामले में प्रिंस चोपड़ा पुत्र विनोद...
article-image
पंजाब

एमए पंजाबी चौथे सेमेस्टर का परिणाम उत्कृष्ट रहा

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ द्वारा घोषित परिणामों में श्री गुरु गोबिंद सिंह खालसा कॉलेज माहिलपुर में चल रहे एमए पंजाबी पाठ्यक्रम के चौथे सेमेस्टर का परिणाम उत्कृष्ट रहा है। इस बारे में...
article-image
पंजाब

गढ़शंकर में डा. विशेष लंब का अंतिम संसकार, बेटे डा. राघव लंब ने दी मुख्यागिनी

गढ़शंकर: गढ़शंकर के बंगा चौक में वीके अस्पताल के संचालक डा. विशेष लंब का आज गढ़शंकर बस अड्डे के निकट शमशान घाट में अंतिम संसकार कर दिया गया। दो दिन पहले डा. विशेष लंब...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

सड़क दुर्घटना में पंजाब के श्रद्धालु की मौत : तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से हुआ हादसा

  बड़सर :   गारली में सड़क दुर्घटना में पंजाब के श्रद्धालु की मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरनाम सिंह आयु 46 वर्ष निवासी लुधियाना के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर...
Translate »
error: Content is protected !!