पंजाब व गुजरात उपचुनाव में आप आदमी पार्टी को मिली शानदार जीतः संदीप सैनी

by

होशियारपुर /दलजीत अजनोहा : पंजाब के लुधियाना पश्चिम और गुजरात के विसाबदर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवारों ने बड़ी जीत हासिल की है। आम आदमी पार्टी द्वारा बैंकफिको के प्रदेश चेयरमैन संदीप सैनी ने इस जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस शानदार जीत के लिए अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और संजीव अरोड़ा तथा आम आदमी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं को दिल से बधाई देते हैं। संदीप सैनी ने कहा कि आप ने नरेंद्र मोदी के गढ़ गुजरात में भाजपा और कांग्रेस को विधानसभा उपचुनाव में करारी हार दी हैं। उन्होंने कहा कि इसी तरह पंजाब की लुधियाना पश्चिम सीट पर बड़ी जीत दर्ज की हैं और पार्टी के प्रदर्शन पर आम आदमी पार्टी में जश्न का माहौल है। संदीप सैनी ने कहा कि पिछले कई सालों से गुजरात में भाजपा का दबदबा था, लेकिन आज लोगों ने आम आदमी पार्टी को ऐतिहासिक जीत दर्ज दिलवाई है और जनता चाहती है कि अब धर्म की बजाए मुद्दों पर बात होनी चाहिए, इसलिए उन्हें लोगों ने मौका दिया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

युवतियां बीच सड़क पर डांस करने लगी : ट्रैफिक जाम में फंसे रहे वाहन, ढूंढ रही पुलिस

सोशल मीडिया पर अपना हूनर दिखाने के लिए लोग हद पार कर रहे हैं। रील्स बनाने के लिए चक्कर में लोग दूसरों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे है। बीते दिनों पंजाब...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

अवैध खनन पर जिला प्रशासन की कड़ी कार्रवाई : डीसी ने खुद दी देर रात दबिश, खननकारियों पर दो एफआईआर

एएम नाथ। ऊना, 3 अगस्त. ऊना जिला में अवैध खनन पर पूर्ण अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। उपायुक्त जतिन लाल ने इस मुहिम को और तेज...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

ऑफिस में जिंदा जलाई महिला : बेटे की शिकायत और सीसीटीवी से खुला राज, एक अधिकारी ग्रिफ्तार

एलआईसी  कार्यालय में आग लगने से मैनेजर की मौत का मामला हादसा नहीं, बल्कि एक सोची-समझी हत्या थी। पुलिस जांच में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में साथ काम...
article-image
पंजाब

भारतीय इंकलाबी मार्क्सवादी पार्टी ने धरने पर बैठे पहलवानों का किया समर्थन

गढ़शंकर : भारतीय इंकलाबी मार्क्सवादी पार्टी की गढ़शंकर इकाई ने दिल्ली के जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे पहलवानों का समर्थन करने की घोषणा करते हुए सचिव रामजी दास चौहान, मास्टर बलवंत राम...
Translate »
error: Content is protected !!