पंजाब विधानसभा का बजट सत्र : वादों और कानून-व्यवस्था पर कांग्रेस का सदन से वॉकआउट

by

 चंडीगढ़ :  पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सोमवार को कांग्रेस विधायकों ने एक बार फिर सदन से वॉकआउट किया। विपक्षी दल ने सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) पर चुनाव पूर्व किए गए वादों को पूरा न करने और राज्य में बिगड़ती कानून-व्यवस्था का आरोप लगाते हुए सदन की कार्यवाही का बहिष्कार किया।

उल्लेखनीय है कि 6 मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान भी विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा की अगुआई में कांग्रेस विधायकों ने सदन छोड़ दिया था।

कांग्रेस के वॉकआउट पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने इसे विपक्ष की ‘हताशा’ करार दिया। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार द्वारा महिलाओं को दिए जा रहे मासिक वजीफे से विपक्ष बौखला गया है। मान ने दावा किया कि उनकी सरकार ने मुफ्त बिजली, आम आदमी क्लीनिक, रोजगार सृजन और घर-द्वार पर सेवाएं देने जैसे सभी प्रमुख चुनावी वादे पूरे कर दिए हैं।

सदन की कार्यवाही का बहिष्कार कर बाहर निकलते नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा व अन्य कांग्रेसी विधायक। -रवि कुमार

बाजवा ने उठाए ड्रग्स और सुरक्षा पर सवाल : इससे पहले, सरकार पर हमला बोलते हुए प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि सरकार ने 2022 में सत्ता में आने के तुरंत बाद महिलाओं को वित्तीय सहायता देने का वादा किया था, जिसमें वह विफल रही। उन्होंने मांग की कि सरकार प्रत्येक पात्र महिला को पिछले चार वर्षों के ‘बकाया’ के रूप में 48,000 रुपये का भुगतान करे।

बाजवा ने आरोप लगाया कि राज्य में लोग इतने असुरक्षित हैं कि वे शस्त्र लाइसेंस के लिए दौड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आपने पहले बजट में 16 मेडिकल कॉलेज खोलने का वादा किया था, लेकिन एक भी कॉलेज नहीं बना।” उन्होंने ‘आप’ विधायकों पर नशा तस्करी और अवैध रेत खनन में शामिल होने के भी गंभीर आरोप लगाए और कहा कि राज्य में नशा ऑनलाइन डिलीवरी की तरह आसानी से उपलब्ध है।

सरकार ने गिनाए नौकरियों और कार्रवाई के आंकड़े : विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए वित्त मंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि सरकार ने अब तक युवाओं को 63,000 से अधिक नौकरियां दी हैं और आईटीआई की सीटों में 20,000 की वृद्धि की गई है। नशे के खिलाफ कार्रवाई का ब्योरा देते हुए उन्होंने बताया कि ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ अभियान के तहत 36,178 एफआईआर दर्ज की गई हैं और एनडीपीएस एक्ट के तहत 47,902 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

दूसरी ओर, भाजपा विधायक जंगी लाल महाजन ने नशा विरोधी अभियान में खामियां गिनाते हुए कहा कि आम लोगों को परेशान किया जा रहा है, जबकि प्रभावशाली लोग बेखौफ घूम रहे हैं। शिरोमणि अकाली दल के विधायक मनप्रीत अयाली ने 2015 की बेअदबी की घटनाओं और सजा पूरी कर चुके ‘बंदी सिखों’ की रिहाई के मुद्दे पर सरकार को घेरा।

लुधियाना में लगेगा टाटा स्टील का प्लांट :  कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस अपने शासनकाल में बेघरों को मकान देने में विफल रही, जबकि ‘आप’ सरकार ने 76,000 घर दिए हैं। मुख्यमंत्री मान ने अंत में घोषणा की कि लहरागागा, संगरूर, मलेरकोटला, होशियारपुर और कपूरथला में मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि 20 मार्च को लुधियाना में 3,200 करोड़ रुपये की लागत वाले टाटा स्टील प्लांट का उद्घाटन किया जाएगा, जिससे 4,000 युवाओं को रोजगार मिलेगा।

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

ये हैं वो 5 गैंगस्टर, जो राणा बलाचौरिया के लिए बने ‘काल’, विदेश से आया मास्टरमाइंड

पंजाब के कबड्डी प्लेयर और प्रमोटर राणा बलचौरिया की हत्या के मुख्य हैंडलर और साजिशकर्ता हरपिंदर सिंह उर्फ ​​मिद्दू को मोहाली पुलिस और एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स ने बुधवार को एक एनकाउंटर में मार गिराया।...
article-image
पंजाब

जायली रजिस्ट्री के बारे में डीएसपी गढ़शंकर को दी थी लिखित शिकायत, तहसीलदार गढ़शंकर को बताया था, अभी तक कोई करवाई नहीं  : एनआरआई जोगिंदर सिंह

गढ़शंकर, 8 सितंबर :  गढ़शंकर के तहसीलदार कार्यालय में 3 मृतकों व 4 अन्य व्यक्तियों के जाली आधार कार्ड बनाकर हुई रजिस्ट्री किए जाने के मामले को लेकर गांव चक्क हाजीपुर के एनआरआई जोगिंदर...
article-image
पंजाब

अड्डा झुंगिया को ओवरलोड टिप्परो के खिलाफ बीत भलाई कमेटी देगी 30 मार्च को धरना

गढ़शंकर । बलबीर सिंह बैंस की अध्यक्षता में विश्वकर्मा मंदिर झुंगिया में बीत भलाई कमेटी की विशेष बैठक हुई। जिसमें 23 मार्च को गढ़शंकर नंगल रोड़ पर बस अड्डा झुंगिया में टिप्पर से कुचल...
article-image
पंजाब , समाचार

ठेके पर भर्ती डाकटरों  सहित सभी कर्मचारियों को रेगूलर करने की मांग को लेकर तीसरे दिन भी पंजाब सरकार के खिलाफ नारेवाजी

गढ़शंकर:एनआरएचएम इंप्लाईज एसोसिएशन, पंजाब के आहावान पर आज तीसरे दिन भी पीएचसी पोसी में काम बंद कर कर्मचारियों ने हड़ताल कर रोष प्रर्दशन किया गया और पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर नारेवाजी भी की...
Translate »
error: Content is protected !!