पंजाब विधानसभा में प्रश्नकाल व शून्यकाल न हाेने पर कांग्रेस ने किया वाकआउट : सदन कार्यवाही की अवधि दाे दिन बढ़ी

by

चंडीगढ़, 11 जुलाई । पंजाब विधानसभा में विशेष सत्र के दूसरे दिन शुक्रवार को प्रश्नकाल व शून्यकाल न होने पर कांग्रेस सदस्याें ने हंगामा करते हुए सदन से वाकआउट कर दिया।

शुक्रवार को सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवा ने कहा कि विशेष सत्र को जल्दबाजी में बुलाया गया है। विधानसभा नियमावली के तहत सदन की कार्यवाही से 15 दिन पहले तक विधायक अपने हलके के प्रश्न भेज सकते हैं। इस बार विधायकों के पास समय कम होने के कारण वह सवाल नहीं भेज पाए। जिसके चलते विशेष सत्र के दौरान प्रश्नकाल नहीं होगा।

स्पीकर के इस वकत्तव्य के बाद नेता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा खड़े हो गए और उन्होंने सदन में दस्तावेज लहराते हुए कहा कि किस आपात स्थिति के चलते विशेष सत्र बुलाया गया है। कांग्रेस ने कहा कि अगर प्रश्नकाल नहीं करना है तो कम से कम शून्यकाल जरूर बुलाया

जाए। स्पीकर ने उनकी यह मांग खारिज कर दी। इसके बाद कांग्रेस के सदस्याें ने सदन में नारेबाजी शुरू कर दी और स्पीकर वेल में आ गए। जिसे देखते हुए सदन में मार्शल तैनात कर दिए गए।

इस बीच स्पीकर ने ध्यानाकर्षण प्रस्तावों पर चर्चा शुरू करवा दी। इसके बाद भी कांग्रेस सदस्याें का विरोध लगातार जारी रहा। कुछ देर हंगामे के बाद कांग्रेस सदस्य सदन से वाकआउट कर गए। जिसके बाद

स्पीकर ने संधवा ने सदन की अवधि दाे दिन बढ़ाने का ऐलान किया। इस बीच सदन में बस अड्‌डे के निर्माण समेत कई मुद्दों पर चर्चा की गई। पहले सत्र की कार्यवाही केवल 10 व 11 जुलाई को हाेनी थी, लेकिन अब 14 व 15 को भी सत्र की कार्यवाही चलेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सोनिया गांधी को कोर्ट से बड़ा झटका : नागरिकता मामले में जारी हुआ नोटिस

नई दिल्ली :  काग्रेस नेता सोनिया गांधी को कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट ने सोनिया गांधी को नागरिकता मामले में नोटिस जारी किया है। सोनिया गांधी पर नागरिकता...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

NIA की बड़ी कार्रवाई: पंजाब-हरियाणा में खालिस्तानी गैंगस्टर ठिकानों पर छापे

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बुधवार को पंजाब और हरियाणा में कई स्थानों पर प्रतिबंधित खालिस्तान आतंकवादी बल (केटीएफ) के गुर्गों से जुड़े गैंगस्टर-आतंकवादी गठजोड़ मामले के सिलसिले में छापेमारी की, जिसमें कनाडा स्थित...
पंजाब

ग्राम पंचायत के चुनावों के लिए वोटर सूचियां तैयार करने संबंधी प्रोग्राम जारी: बलराज सिंह

होशियारपुर, 18 नवंबर: राज्य चुनाव आयोग पंजाब, चंडीगढ़ की ओर से ग्राम पंचायतों के चुनाव के लिए वोटर सूचियां तैयार करने संबंधी प्रोग्राम जारी किया गया है। यह जानकारी अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास)-कम-...
article-image
पंजाब

उम्रकैद की सजा – तीन पुलिस अधिकारियों को दोषी करार देते हुए सीबीआई कोर्ट ने सुनाई

चंडीगढ़, 25 दिसंबर । पंजाब में आतंकवाद के दौरान फर्जी मुठभेड़ के मामले में मंगलवार को सीबीआई कोर्ट ने तत्कालीन तीन पुलिस अधिकारियों को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है। इस...
Translate »
error: Content is protected !!