पंजाब : शराब के ठेके 5 जुलाई तक रहेंगे बंद

by

चंड़ीगढ़ :
पंजाब में बहुत से शराब के ठेके 5 जुलाई तक बंद रहेंगे क्योंकि अदालत ने पंजाब सरकार को नोटिस जारी करके मामले पर 5 जुलाई तक रोक लगा दी है। पंजाब सरकार द्वारा हाल ही में जारी की आबकारी नीति 2022-2023 के ल्कर चीर लोगों ने पंजाब तथा हरियाणा हाईकोर्ट में पटीशनें दायर की थीं। पटीशनों में आरोप लगाया गया है कि नई आबकारी नीति द्वारा पंजाब में शराब के कारोबार में अजारेदारी को उत्साहित किया गया है, जिससे छोटे शराब कारोबारियों को नुकसान होगा।
पंजाब में 177 में से 100 सर्कल अलाट हुए हैं। इन 77 सर्कल में टैंडर नहीं डाला गया। इस बार ई-टेंडरिंग द्वारा अलाटमैंट हो रही है। सरकार द्वारा पूरे पंजाब को 177 सर्कल में बांटा हुआ है। सरकार की नई एक्साइज पालिसी का ठेकेदारों द्वारा विरोध किया जा रहा है। विरोध के कारण ठेकेदारों ने टैंडर डालने से किनारा किया है। इस संबंधी ठेकेदारों ने हाईकोर्ट में पटीशन डाली हुई है। हाईकोर्ट द्वारा सरकार को नोटिस भी जारी किया हुआ है। अब इस मामले की 5 जुलाई को कोर्ट में पुन: सुनवाई होनी है।
दरअसल, नई आबकारी नीति में पंजाब सरकार ने पंजाब में शराब के सर्कल को 750 से घटा कर 177 कर दिया है। अब एक सर्कल 30 करोड़ रह गया है। पहले यह 4 करोड़ था। ऐसे में छोटे कारोबारी इस दौड़ से बाहर हो गए हैं। पहले ड्रा द्वारा ठेके मिलते थे पर अब इसकी टैंडर नीलामी की जाएगी। सरकार ने पिछले वर्ष 6158 करोड़ रुपये के मुकाबले 9647 करोड़ रुपये की कमाई का लक्ष्य रखा है।
आम आदमी पार्टी की सरकार पर शराब के कारोबार में एकाधिकार को बढ़ावा देने का आरोप है। इसलिए इस नीति को रद्द किया जाना चाहिए। यदि नीति बंद हो गई तो पंजाब के लोगों की सस्ती शराब मिलने की उम्मीदों पर पानी फिर जाएगा। यह नीति 1 जुलाई से लागू है। जिसके बाद पंजाब में चंडीगढ़ से सस्ती बीयर व हरियाणा से सस्ती शराब मिलेगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

गढ़शंकर में 10 वां विशाल भंडारा 27 जून से आरंभ: कुलभूषण शौरी

गढ़शंकर :श्री अमरनाथ माता चिंतपूर्णी चैरिटेबल ट्रस्ट रजिस्टर्ड गढ़शंकर द्वारा समस्त नगर निवासियों के सहयोग से श्री अमरनाथ जी की यात्रा तथा अन्य धार्मिक स्थानों की यात्रा पर जाने वाले यात्रियों के लिए 10वां...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

डॉक्टर मोहम्मद जमील बाली ने बेटी आसिफा के जन्मदिवस पर दी धर्म निरपेक्षता की मिसाल : पूर्व सांसद खन्ना ने आसिफा के जन्मदिवस पर ब्रह्मभोज करवाने को धर्मनिरपेक्षता की बताया मिसाल

होशियारपुर 20 अक्टूबर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने भाजपा नेता डा. मोहम्मद जमील बाली की बेटी आसिफा के जन्मदिवस पर ब्रह्मभोज करवाने को धर्मनिरपेक्षता की मिसाल बताते हुए उन्हें...
article-image
पंजाब

गौरव यादव पंजाब के नए कार्यकारी डीजीपी नियुक्त

चंडीगढ़ : आईपीएस आफिसर गौरव यादव पंजाब के नए कार्यकारी डीजीपी नियुक्त किए गए हैं। डीजीपी वीके भावरा के छुट्टी पर जाने के बाद उन्हें यह चार्ज दिया गया है। डीजीपी वीके भावरा आज...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

देवी मां शिकारी की छांव में प्राकृतिक सौंदर्य, ट्री हाउस और ईको टूरिज्म का अनूठा संगम बायोडायवर्सिटी पार्क :

हिमाचल का नया ‘सैरगाह’: भुलाह का बायोडायवर्सिटी पार्क बना देशभर के पर्यटकों का पसंदीदा ठिकाना एएम नाथ।  मंडी : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में नाचन वन मंडल के अंतर्गत जंजैहली के भुलाह में...
Translate »
error: Content is protected !!