खाना ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से मिलकर पंजाब में पर्यटन पर की चर्चा
नई दिल्ली । पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से विशेष मुलाकात की। इस मुलाकात में खन्ना ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री से पंजाब में पर्यटन पर चर्चा की। इस मौके खन्ना ने कहा कि पंजाब में कई ऐसे ऐतिहासिक स्थान हैं जो पंजाब के इतिहास को अपने अंदर समेटे हुए हैं। यहाँ गुरुओं, पीरों, पैगम्बरों और संत महात्माओं से सम्बंधित स्थल मौजूद हैं जिन्होंने समाज को समरसता का सन्देश दिया। खन्ना ने कहा कि मौजूदा आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार की अनदेखी के चलते यह ऐतिहासिक स्थल खंडित होते जा रहे हैं। खन्ना ने कहा कि इन ऐतिहासिक स्थलों पर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पंजाब सरकार को गौर करना चाहिए ताकि हमारी आने वाली पीढ़ियां पंजाब के गौरवशाली इतिहास से अवगत होती रहें। इस मौके गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि अगर पंजाब सरकार की और से पंजाब में पर्यटन को बढ़ावा देने का कोई प्रस्ताव आएगा तो केंद्र सरकार उसपर अवश्य गौर करेगी।
