पंजाब सरकार का युद्ध नशों के विरुद्ध हुआ ठुस्स : खन्ना ….कहा, पंजाब में नशों की भेंट चढ़ रहे युवा, नशा तस्करों को पंजाब सरकार की ढील

by

होशियारपुर 08 अप्रैल  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान नेतृत्व वाली पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार का युद्ध नशों के विरुद्ध पूरी तरह ठुस्स हो चूका है। खन्ना ने कहा की नशा समाप्त करना तो दूर नशों पर नियंत्रण करने में भी पंजाब की आप सरकार नाकाम सिद्ध हुई है। खन्ना ने समाचार पत्रों में प्रकाशित ख़बरों का हवाला देते हुए कहा कि पंजाब में एक ही परिवार के 5 बच्चों की नशे के कारण मौत हो गयी है और अबोहर में नशों के विरुद्ध आवाज उठाने वाले एक समाज सेवी के साथ मारपीट की गयी है। इन दोनों घटनाओ में नशा तस्करों की जानकारी भी पुलिस को दी गयी परन्तु सरकार और पुलिस द्वारा उनके विरुद्ध कोई करवाई नहीं की गयी। खन्ना ने पंजाब सरकार को नसीहत देते हुए कहा कि नारों और दावों से ऊपर उठकर वास्तविकता में काम करे ताकि पंजाब में नशों से किसी के घर का चिराग न भुझे। खन्ना ने पंजाब की जनता से अपील की कि नशों के विरुद्ध एकजुट होकर आवाज बुलंद करें ताकि गहरी नींद में सो रही भगवंत मान सरकार की नींद खुल सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बैंक व विभाग के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित करने पर की चर्चा : पट्टा मेहलोग में बैंकर्स समिति की बैठक

पट्टा मेहलोग, 3 जून (तारा) : ब्लॉक स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक बुधवार को खंड विकास अधिकारी कार्यालय पट्टा में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता यूको बैंक की लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर तमन्ना मोदगिल ने...
article-image
पंजाब

35 यूनिट रक्तदान : निर्मल सिंह चक फुल्लू की याद में 19वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित

गढ़शंकर, 17 जुलाई: विख्यात फुटबॉल खिलाड़ी निर्मल सिंह की याद में डॉ. शुदेश बिज के विशेष प्रयासों से क्षेत्र के गांव चक गुरु में डॉ. अजय बग्गा और मनमीत सिंह व समस्त स्टाफ व...
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

श्री राधाकृष्ण मंदिर कोटला कलां की शोभायात्रा में शामिल होंगे उपमुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री

ऊना, 3 फरवरी. उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह 4 फरवरी को ऊना में श्री राधाकृष्ण मंदिर कोटला कलां के वार्षिक धार्मिक महोत्सव में भाग लेंगे। वे इस अवसर पर राष्ट्रीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंडी स्कूल को सीबीएसई मान्यता मिलने पर जताया आभार : सीबीएसई पाठ्यक्रम के लिए प्रवेश अप्रैल से

पट्टा मेहलोग,25 फरवरी : हिमाचल प्रदेश सरकार ने दून विधानसभा के पहाड़ी क्षेत्र में स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी मेहलोग को सीबीएसई पाठ्यक्रम का दर्जा प्रदान कर इसकी औप्रचारिक अधिसूचना जारी कर दी है।अब...
Translate »
error: Content is protected !!