पंजाब सरकार की आर्थिक मंदहाली के चलते उद्योग विभाग, गमाडा तथा अन्य विभागों के विकास कार्य होंगे ठप : तीक्ष्ण सूद

by

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा : पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया हैं कि पंजाब में आर्थिक मंदहाली की स्थिति इतनी विगड़ चुकी हैं कि पंजाब सरकार ने बहुत से विभागों को जो विकास कार्यों के लिए ग्रांट के तौर पर फण्ड दिए गए थे। उन्हें वापस लिया जा रहा हैं। मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार बनने से पहले कहा करते थे कि खजाना कभी खाली नहीं होता आज खजाना खाली होने के कारण स्थिति इस नौवत पर आ पहुंची हैं कि उद्योग विभाग के अंतर्गत पी एस आई ई सी को उद्योगिक केंद्रों में इंफ्रास्टकचर बनाने के लिए तथा उसके रख रखाव के लिए दी गई ग्रांट इन एड के 243 करोड़ रुपए पंजाब सरकार ने सभी नियमों को ताक पर रख कर वापस मंगवा लिए हैं। पी एस आई ई सी के भारी विरोध के बाबजूद पिछले महीने सरकार ने उपरोक्त रकम वापस लेने के साथ-साथ यह भी कहा हैं कि बिना उपयोग किये 500 करोड़ रुपए के फण्ड भी वापस किये जब कि पी एस आई ई सी के सूत्रों के अनुसार ग्रांट पहले ही इंफ्रास्टकचर पर खर्च हो चुकी है। ऐसा करने से पूरे पंजाब में उद्योगिक केंद्रों तथा फोकल पॉइंटों का विकास खत्म हो जाएगा तथा रख-रखाव भी ना होने से लोगों को भारी तकलीफें होंगी, जिससे पंजाब के उद्योगीकरण को भारी नुकसान पहुंचेगा। उन्होंने कहा हैं कि भगवंत मान हमेशा बयानबाजी करते रहते हैं कि पंजाब में बहुत से उद्योगपति अपने उद्योग लगाने के लिए ततपर हैं , परन्तु ऐसी स्थिति के चलते तो पहले से लगे उद्योग भी उजड़ जाएगें। इतना ही नहीं पंजाब ब्योरो ऑफ इन्वेस्टमेंट भी सरकार ने 140 करोड़ रुपए वापस ले लिए हैं , जिससे नए उद्योग लाने का रास्ता पूरी तरह बंद हो गया हैं। इससे अतिरिक्त पंजाब सरकार ने गमाडा से भी 5400 करोड़ की राशि वापस ले कर सरकारी खजाने में डाल दी हैं। जिसका सीधा असर मोहाली तथा आस-पास के क्षेत्रों के विकास व रख-रखाव पर पड़ेगा तथा लोगों को भारी तकलीफों का सामना करना पड़ेगा। बाकी भी बहुत सारे विभागों से पैसे वापस लिए जाने के कारण पंजाब की चौमुखी तरक्की सवालों के घेरे में आ चुकी हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कालेज में प्रकाश पर्व संबंधी वार्षिक गुरमति समागम करवाया

गढ़शंकार ।  बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर में श्री गुरु नानक देव जी, श्री गुरु गोविंद सिंह जी तथा भगत रविदास जी के प्रकाश पर्व के संबंध में वार्षिक गुरमति समागम करवाया गया।...
article-image
पंजाब

खरड़ की मीना शर्मा को बीकानेर में बीकाणा ब्लड सेवा समिति दुारा आयोजित नेशनल अवार्ड सेरेमनी में किया गया सम्मानित

खरड़ : बीकाणा ब्लड सेवा समिति(रजि) दुारा बीकाणा की शान, रक्तवीरों का सम्मान के तहत नेशनल अवार्ड सेरेमनी का आयोजन राजस्थान के बीकानेर में किया। जिसमें विभिन्न ब्लड डोनेशन से संबंधित नैशनल कोआर्डीनेटरों को...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

30 फर्जी कंपनियों ने 143 करोड़ रुपये से अधिक के इलेक्टोरल बॉन्ड खरीदकर बीजेपी को चंदा दिया : प्रशांत भूषण

नई दिल्ली  :  इलेक्टोरल बॉन्ड मामले में रोज नए-नए खुलासे हो रहे हैं । इलेक्टोरल बॉन्ड पर रोक लगाने और इससे जुड़ी जानकारी को सार्वजनिक कराने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रहे याचिकाकर्ताओं ने...
article-image
पंजाब

घरेलू विवाद के चलते भाई दवारा भाई और मां को गोलियाँ मारी : भाई की मौके पर ही मौत, माँ गंभीर घायल, आरोपी ने भी घर से थोड़ी दूर जाकर कर ली आत्महत्या

कपूरथला : गांव नारंगपुर निवासी अमेरिका में रह रहे एक परिवार में घरेलू विवाद के चलते भाई दवारा भाई और मां को गोली मार दी है। जिसमें भाई की मौके पर ही मौत हो...
Translate »
error: Content is protected !!