पंजाब सरकार की वन टाइम सेटलमेंट स्कीम के तहत प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने के लिए 15 दिन का अतिरिक्त अवसर

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : नगर निगम कमिश्नर ज्योति बाला मट्टू ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब सरकार ने प्रॉपर्टी टैक्स की वन टाइम सेटलमेंट स्कीम के तहत लोगों द्वारा दिखाई जा रही भारी उत्साह को देखते हुए इस स्कीम की अवधि में 15 दिन का और विस्तार कर दिया है।

अब बिना पेनल्टी और ब्याज के जमा करवा सकेंगे प्रॉपर्टी टैक्स
जो शहरवासी पहले प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं करवा पाए थे, वे अब आगामी 15 दिनों तक अपना बकाया प्रॉपर्टी टैक्स बिना किसी पेनल्टी और ब्याज के जमा करवा सकते हैं।

नगर निगम होशियारपुर की ओर से इस अवधि के दौरान प्रॉपर्टी टैक्स काउंटर हर दिन (शनिवार और रविवार सहित) सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक खुले रहेंगे।
श्रीमती मट्टू ने शहरवासियों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर समय पर अपना प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाएं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
Uncategorized , पंजाब

अमेरिका में सड़क हादसे में होशियारपुर के 42 वर्षीय ब्यक्ति की मौत

होशियारपुर : पुलिस ने कहा कि इस सप्ताह इंडियानापोलिस में एक 42 वर्षीय भारतीय-अमेरिकी व्यक्ति की आमने-सामने की भीषण टक्कर में मौत हो गई। सुखविंदर सिंह की 13 अक्टूबर को एक अस्पताल में चोटों...
article-image
पंजाब , हरियाणा

चंडीगढ़ से सांसद मनीष तिवारी ने शहर के भूले-बिसरे परिवारों के लिए मुफ्त बिजली और पानी की मांग की

पंजाब के राज्यपाल और यूटी प्रशासक को लिखे पत्र में तिवारी ने चंडीगढ़ के शहरी गरीब और निम्न मध्यम वर्ग के लिए सुनिश्चित राहत की मांग की तिवारी ने 20,000 रुपये से कम मासिक...
article-image
पंजाब

होशियारपुर पुलिस ने विभिन्न मामलों में संलिप्त आरोपियों को किया गिरफ्तार

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  एसएसपी संदीप कुमार मलिक आईपीएस द्वारा नशों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ शुरू किए गए अभियान के तहत मेजर सिंह पुलिस अधीक्षक पीबीआई. हरियाणा पुलिस ने उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण होशियारपुर...
Translate »
error: Content is protected !!