पंजाब सरकार कोविड संबंधी हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार, जनता भी करे सहयोग: सुंदर शाम अरोड़ा

by

जिले में 71 हजार से ज्यादा लोगों को दी जा चुकी है कोविड बचाव संबंधी वैक्सीन: डिप्टी कमिश्नर
होशियारपुर :  उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पंजाब सुंदर शाम अरोड़ा ने कहा कि पंजाब सरकार कोविड-19 संबंधी हर स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार है लेकिन लोगों को अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए सहयोग देना होगा। वे आज सिविल अस्पताल होशियारपुर के दौरे के दौरान कोविड संबंधी जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। इस दौरान उनके साथ डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात, सिविल सर्जन डा. रणजीत सिंह घोतरा भी मौजूद थे। उन्होंने जिला वासियों को कोविड-19 संबंधी सरकार की ओर से जारी हिदायतों का पालन करने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि जिले में कोविड संबंधी अस्पतालों में बैडों की समर्था बढ़ाई जाएगी। इस दौरान उन्होंने मिशन फतेह संबंधी किट्स भी वितरित की।
उद्योग मंत्री ने लोगों को रात के कफ्र्यू का पूरी तरह से पालन करने की अपील करते हुए कहा कि कोरोना वायरस से संबंधित सभी स्वास्थ्य निर्देशों के पालन में कोई कोताही न अपनाए और बाहर निकलते समय मास्क पहनने व सामाजिक दूरी के नियम का पालन करें। उन्होंने कहा कि लोगों के सहयोग से ही कोविड के दोबारा फैलाव को मिशन फतेह के अंतर्गत असरदार ढंग से रोका जा सकता है।
डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने बताया कि जिले में 71 हजार से ज्यादा लोगों को कोविड बचाव संबंधी डोजें दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि 8139 हैल्थ वर्कर को कोविड की पहली डोज व 3547 को दूसरी डोज दी जा चुकी है। इसी तरह 9484 फ्रंट लाइन वर्करों को पहली व 3485 को दूसरी डोज दी जा चुकी है। इसी तरह 47118 सीनियर सिटीजन्स को कोविड बचाव संबंधी पहली डोज दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि लाभार्थी अपने नजदीकी सरकारी अस्पताल या स्वास्थ्य केंद्र में जाकर नि:शुल्क टीकाकरण करवा सकते हैं। इसके अलावा सूचीबद्ध प्राइवेट अस्पतालों में 250 रुपए प्रति डोज के हिसाब से टीकाकरण करवाया जा सकता है।
इस मौके पर जिला परिवार भलाई अधिकारी डा. अरुण वर्मा, एस.एम.ओ. डा. जसविंदर सिंह, डा. सैलेश, डा. स्वाति, डा. शिप्रा के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

किसानों की अवाज दवाने के लिए चौधरी युद्धवीर सिंह को गुजरात में कृषि कानूनों के खिलाफ पत्रकार वार्ता दौरान मोदी व शाह के ईशरे पुलिस दुारा जबरी पकड कर गाड़ी में डाल कर थाने ले जाया गया: हरपुरा

गढ़शंकर। आल इंडिया जाट महासभा व भारतीय किसान युनियन के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी युद्धवीर सिंह को गुजरात में कृषि कानूनों के खिलाफ पत्रकार वार्ता दौरान पुलिस दुारा जबरी पकड कर गाड़ी में डाल कर...
article-image
पंजाब

चोरी के मामले में लड़की को टॉर्चर करने पर पुलिस के 4 अधिकारी लाइन हाजिर,

गुरदासपुर : चोरी के मामले में लड़की को टॉर्चर करने पर SSP हरीश कुमार ने पुलिस के 4 अधिकारियों थाना सिटी के प्रभारी गुरमीत सिंह, मंगल सिंह, अश्वनी कुमार और जज के गनमैन सरवन...
article-image
पंजाब

तीन घंटे सुखबीर सिंह बादल से पूछताछ : कोटकपूरा गोलीकांड मामले में एसआईटी ने की पूछताछ

कोटकपूरा : कोटकपूरा गोलीकांड में सोमवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं शिरोमणि अकाली दल (शिअद) अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल मामले की जांच कर रही स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) के सामने दोबारा पेश हुए। एसआईटी ने...
article-image
पंजाब

टिप्पर और ट्रक में टक्कर में ट्रक चालक की मौत…. दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त

गढ़शंकर: गढ़शंकर होशियारपुर मार्ग पर गांव बडेसरों के निकट टिपर और ट्रक की टक्कर में एक ट्रक के चालक की मौत हो गई । पुलिस ने मामला दर्ज कर  शव का पोस्टमार्टम करवा कर...
Translate »
error: Content is protected !!