पंजाब सरकार ने ‘बलाचौर-होशियारपुर-दसूहा’ सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा: DC आशिका जैन

by

सांसद डॉ. राजकुमार चब्बेवाल व डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी की ओर से किए गए हैं प्रयास

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने जानकारी दी है कि होशियारपुर के सांसद डॉ. राजकुमार चब्बेवाल व पंजाब विधान सभा के डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी के प्रयासों के परिणामस्वरूप ‘बलाचौर-होशियारपुर-दसूहा’ सड़क को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने का प्रस्ताव पंजाब सरकार की ओर से केंद्र सरकार को भेजा गया है। इस संबंध में दोनों की ओर से लिखे पत्र में उक्त सड़क की बढ़ती महत्ता और आवश्यक चौड़ीकरण की मांग को रेखांकित किया गया था।

पंजाब सरकार की ओर से भेजे गए पत्र में उल्लेख किया गया है कि 104.96 किलोमीटर लंबी यह सड़क (राज्य राजमार्ग-24) बलाचौर से होशियारपुर होते हुए दसूहा तक जाती है, जो पंजाब के विभिन्न जिलों को आपस में जोड़ने वाली एक महत्वपूर्ण कड़ी है। इस मार्ग पर आवागमन का दबाव बहुत अधिक है और यह औद्योगिक इकाइयों, ट्रांसपोर्टरों और यात्रियों द्वारा नियमित रूप से उपयोग में लाई जाती है। हालांकि सड़क की चौड़ाई सीमित होने के कारण जाम, दुर्घटनाएं और परिवहन में विलंब जैसी समस्याएं सामने आती हैं।

पंजाब सरकार की ओर से पत्र में जिक्र किया गया कि यदि इस मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग का दर्जा प्राप्त होता है और इसका चौड़ीकरण किया जाता है, तो इससे न केवल यातायात सुरक्षा में वृद्धि होगी बल्कि व्यापार, उद्योग और लोगों की आवाजाही को भी लाभ मिलेगा। यह मार्ग रणनीतिक दृष्टि से भी अहम है क्योंकि यह उत्तरी पंजाब को प्रमुख औद्योगिक केंद्रों से जोड़ता है और अंतर्राज्यीय संपर्क को भी सहज बनाएगा।

पत्र में बताया गया कि फील्ड कार्यालय से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार वर्तमान में इस मार्ग पर दैनिक यातायात का आंकड़ा 23,198 पीसीयू (पैसेंजर कार यूनिट) है, जो सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की चार लेन बनाने की दिशा-निर्देशों के अनुसार पात्र है। उन्होंने बताया कि सड़क की कुल लंबाई 104.96 किलोमीटर है, जिसमें कैरिजवे की चौड़ाई 10 मीटर है।

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि इस संदर्भ में उनकी ओर से भी 19 मार्च 2025 को पत्र के माध्यम से उक्त मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित करने का अनुरोध किया गया था। डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने कहा कि मार्ग की रणनीतिक महत्ता और वर्तमान आवश्यकताओं को देखते हुए इस सड़क को जल्द से जल्द राष्ट्रीय राजमार्ग घोषित किए जाने की सिफारिश की गई है ताकि इसके विकास की प्रक्रिया शीघ्र आरंभ की जा सके।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मांगों का समाधान नहीं हुआ तो 4 मई को शिक्षा मंत्री के गांव गंभीरपुर में निकाला जाएगा चेतावनी मार्च : सुखदेव डानसीवाल

3704 एवं 6635 भर्ती की पुनर्निर्धारित सूची से बाहर हुए शिक्षकों का भविष्य सुरक्षित किया जाए गढ़शंकर, 22 अप्रैल :  पंजाब सरकार द्वारा अपने तीन वर्ष के कार्यकाल के दौरान अध्यापकों की लंबित मांगों...
article-image
पंजाब

पूर्व सांसद खन्ना ने तलवाड़ा विजिट का निमंत्रण आवास एवं विद्युत केन्द्री मंत्री मनोहर लाल खट्टर को दिया

होशियारपुर 4 फरवरी :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने केंद्रीय आवास एवं विद्युत मंत्री मनोहर लाल खट्टर से भेंट कर उन्हें तलवाड़ा की समस्याओं से अवगत करवाते हुए उन्हें तलवाड़ा...
article-image
पंजाब

एडवोकेट हरमनदीप सिंह कूनर का माता का देहांत : माता सुरजीत कौर को सैंकड़ों लोगो ने नम आंखों से अंतिम दी विदाई

गढ़शंकर, 3 अप्रैल: बार कौंसिल गढ़शंकर के सदस्य, पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव तथा गांव डघाम के पूर्व सरपंच एडवोकेट हरमनदीप सिंह कूनर की माता सुरजीत कौर (68) पत्नी स. बख्शीश सिंह...
article-image
पंजाब

ट्रक-बस टक्कर के मामले में ट्रक चालक खिलाफ मामला दर्ज 

गढ़शंकर, 10 फरवरी : गत दिनों  गढ़शंकर-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर गांव बगवाईं के पास एक कॉलेज बस तथा ट्रक में भीषण टक्कर हो गई थी जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी। उक्त...
Translate »
error: Content is protected !!