पंजाब सरकार स्कूली छात्रों को मुहैया करवाए शिक्षण सामग्री

by

गढशंकर : कोरोना बीमारी के हवाले से लंबा समय समय स्कूल बंद रहने से पटड़ी से उतर चुके शैक्षणिक सिस्टम को दुरुस्त करने के लिए, स्कूलों तक समय पर किताबें पहुंचाने में पिछली सरकारों की तरह पंजाब की आप सरकार भी विफल नजर आ रही है। सरकार की अनदेखी के चलते 6 अप्रैल से आरंभ हुए नए शैक्षणिक सेशन के बावजूद विद्यार्थी बिना किताबों के खाली हाथ स्कूलों में पहुंचने के लिए मजबूर हैं।
डैमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट (डीटीएफ) पंजाब के प्रांतीय महासचिव मुकेश कुमार, सुखदेव डानसीवाल, सुखदीप, मनजीत सिंह, प्रदीप सिंह, कुमार गौरव व सतपाल कलेर ने कहा कि नई सरकार स्वास्थ्य एवं शिक्षा के बढिय़ा प्रबंधों को यकीनी बनाने का दावा करके सत्ता में आई है परंतु इस समय सरकार जनतक शिक्षा के प्रति बेरुखी बरत रही है। जिसमें सरकारी स्कूलों के लाखों बच्चे बिना किताबों के स्कूलों में पहुंचने के लिए मजबूर हैं। इनमें आठवीं, दसवीं तथा 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
डीटीएफ नेता हरेन्द्र सिंह, मनजीत सिंह, करनैल सिंह, अजय कुमार, रमेश कुमार व अजमेर सिंह ने इस मामले में शिक्षा मंत्री एवं मुख्यमंत्री से कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार विद्यार्थियों की पढ़ाई के प्रति संजीदगी दिखाते हुए सभी विषयों की किताबों के सभी संस्करणों/टाइटलों को पूरी संख्या में स्कूलों में मुहैया करवाए। इसके साथ ही 11वीं एवं 12वीं कक्षाओं के लाजमी विषयों के साथ-साथ शेष विषयों की किताबों को प्राइवेट प्रशासकों के सहारे छोडऩे की बजाए पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड अपने स्तर पर छपवा कर वितरित की जाएं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

राष्ट्र विरोधी बयान के लिए एफआईआर दर्ज : अमृतपाल सिंह का सोशल मीडिया पर महिमामंडन करने वाला वीडियो अपलोड करने के आरोप में टिम्मा के खिलाफ

नई दिल्ली :   राजस्थान पुलिस ने प्रमुख सिख नेता तेजिंदर पाल सिंह टिम्मा के खिलाफ वारिस पंजाब दे के प्रमुख और कट्टरपंथी सिख उपदेशक अमृतपाल सिंह का सोशल मीडिया पर कथित तौर पर महिमामंडन...
article-image
पंजाब

विश्व विजेता महिला क्रिकेट टीम से CM मान ने वीडियो कॉल पर की बात…भारत की बेटियों ने इतिहास रच दिया : सीएम मान

चंडीगढ़ : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज भारतीय महिला क्रिकेट टीम को एक शानदार मैच में दक्षिण अफ्रीका को हराकर आईसीसी विश्व कप जीतने पर बधाई दी। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम...
article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री जिम्पा ने नशे के खात्मे, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार, अनाधिकृत माइनिंग पर ठोस कदम उठाने की दी हिदायत

होशियारपुर, 25 मार्च: राजस्व, पुर्नवास व आपदा प्रबंधन, जल संसाधन और जल आपूर्ति और सैनीटेशन मंत्री पंजाब श्री ब्रम शंकर जिंपा ने जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि...
Translate »
error: Content is protected !!