पंजाब: साधु-संतों की धरती पर आपसी भाईचारे की मिसाल

by

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पंजाब एक ऐसी पवित्र भूमि है, जहां संत, साधु, पीर और फकीरों की परंपरा ने हमेशा समाज को शांति, एकता और प्रेम का संदेश दिया है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए गांव बिहाला में आयोजित दरबार हज़रत मस्त बाबा बोदियां वाले में सांसद डॉ. राजकुमार ने नतमस्तक होकर आशीर्वाद प्राप्त और कहा कि ऐसी पावन स्थलों से जुड़ना सौभाग्य की बात है। जोड़ मेले के पावन अवसर पर श्रद्धालु संगत की भारी भीड़ उमड़ी।

डॉ. चब्बेवाल ने कहा कि पंजाब की संस्कृति आपसी भाईचारे और सौहार्द पर आधारित है। यहां लोग जात-पात, धर्म और वर्ग से ऊपर उठकर एक-दूसरे का सत्कार करते हैं। जोड़ मेलों का आयोजन केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और परंपरा का भी प्रतीक है। यह मेलें लोगों को जोड़ने का काम करते हैं, न कि तोड़ने का। सांसद ने कहा कि संत महात्माओं की शिक्षाएं आज भी समाज को दिशा दे रही हैं और हमें आपसी प्यार, सहयोग और सेवा भावना से जीने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने संगत से आह्वान किया कि वे समाज में फैल रहे नशे जैसे सामाजिक बुराइयों से दूर रहें और अपने बच्चों को अच्छे संस्कार दें। डॉ. चब्बेवाल ने मेले के सफल आयोजन के लिए ग्राम पंचायत व आयोजक कमेटी को बधाई दी और कहा कि ऐसे आयोजनों से पंजाब की सांझी विरासत और भी मजबूत होती है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आमरण अनशन के 52 दिन पूरे – किसानों का दावा- ‘जगजीत सिंह डल्लेवाल का वजन 20 किलो हुआ कम’

पंजाब के किसानों की लंबित मांगों को लेकर प्रदर्शन जारी है. जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण अनशन का आज 52वां दिन है. वहीं, किसानों ने अपने आंदोलन को और तेज करने के संकेत दिए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हिमाचल प्रदेश

कनाडा के खिलाफ अपना रुख सख्त : आतंकी फंडिंग अभियानों के खिलाफ कनाडा की निष्क्रियता पर फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (FATF) में जाने की तैयारी जुटा

चंड़ीगढ़ :कनाडा के खिलाफ अपना रुख सख्त करते हुए, भारत अपनी धरती पर आतंकी फंडिंग अभियानों के खिलाफ कनाडा की निष्क्रियता पर फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स(FATF) में जाने की तैयारी जुट गया है। भारत...
article-image
पंजाब

सीएम फ्लाइंग स्क्वॉड ने की छापेमारी, सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल

नाभा : पंजाब सरकार द्वारा राज्य में सड़कों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गठित मुख्यमंत्री फ्लाइंग स्क्वॉड ने सोमवार को हियाणा खुर्द से मंडौर अजनोदा तक बनी सड़क की जांच करते हुए...
article-image
पंजाब

पंजाब सरकार पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के सम्मान और कल्याण के लिए पूरी तरह समर्पित – मोहिंदर भगत*

–रक्षा सेवा कल्याण मंत्री ने सैनिक विश्राम गृह के नवीनीकरण का उद्घाटन किया -जिला रक्षा सेवा कार्यालय का दौरा कर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पंजाब के रक्षा सेवा कल्याण, स्वतंत्रता सेनानी...
Translate »
error: Content is protected !!