पंजाब से दिल्ली आई एक महिला को ई-रिक्शा चालक द्वारा अगवा कर किया दुष्कर्म

by

नई दिल्ली  :  पंजाब से अपने बच्चे संग दिल्ली आई एक महिला को ई-रिक्शा चालक द्वारा अगवा कर दुष्कर्म करने का शर्मनाक मामला सामने आया है। 25 वर्षीय पीड़ित महिला बिहार की रहने वाली है। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने उसके सिर पर ईंट से हमला कर घायल कर दिया।  वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पीड़िता से तीन हजार रुपये और उसका मोबाइल फोन भी लूटकर फरार हो गया।

दिल्ली पुलिस ने गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के पास जख्मी हालत में मिली महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना 26 मई की है। हालांकि, इस शर्मनाक मामले का खुलासा महिला की सेहत में सुधार होने के बाद हुआ। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अस्पताल में भर्ती पीड़ित महिला ने पुलिस को सुनाई आपबीती

उत्तरी जिला पुलिस के डीसीपी मनोज कुमार मीणा ने बताया कि 26 मई की रात गीता कॉलोनी फ्लाईओवर लूप के पास एक महिला के साथ लूटपाट करने की कॉल मिली थी। पुलिस को वहां पर बिहार निवासी 25 वर्षीय महिला जख्मी हालत में पड़ी मिली। घायल महिला के साथ उसका तीन साल का बच्चा भी था। पुलिस ने महिला को अरुणा आसफ अली अस्पताल में भर्ती कराया। सेहत में सुधार होने के बाद महिला ने आपबीती बताई।

विरोध करने पर पीड़िता पर ईंट से हमला किया :  पुलिस को दिए गए बयान में महिला ने यह बताया कि रास्ते में चालक ने उसे कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दी, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। इसके बाद वह महिला को लेकर गीता कालोनी फ्लाईओवर के पास सुनसान जगह ले गया, जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान महिला का बच्चा भी वहीं मौजूद था। वारदात के वक्त महिला को होश आने लगा तो उसने रिक्शा चालक का विरोध किया। इसपर आरोपी ने ईंट से हमला कर उसे घायल कर दिया। आरोपी मोबाइल और नकदी लूटकर फरार हो गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

इंस्पेक्टर राम दयाल ने सरकारी मिडल स्कूल चक गुज्जर के बच्चों को किट व बूट किए वितरित

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  अवेअरनैस मिशन हुकड़ां ब्रदर्स के नाम से मशहूर और चंडीगढ़ पुलिस में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात राम दयाल ने आज सरकारी मिडिल स्कूल चक गुजरां के सभी विद्यार्थियों को किट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

‘किशोरावस्था के तनाव को नियंत्रित करके जीवन में आगे बढ़ें’ : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठेड़ा में आयोजित किया गया जागरुकता कार्यक्रम

एएम नाथ। हमीरपुर 04 नवंबर। बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) कार्यालय हमीरपुर ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत मंगलवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुठेड़ा में जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर...
article-image
पंजाब

सुप्रीम कोर्ट द्वारा राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाना एक ऐतिहासिक फैसला : पवन दीवान 

लुधियाना, 9 अगस्त: वरिष्ठ कांग्रेसी नेता और पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पवन दीवान ने सुप्रीम कोर्ट द्वारा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने के...
Translate »
error: Content is protected !!