पंजाब से राज्यसभा जाएंगे अरविंद केजरीवाल?……क्या हरभजन सिंह भज्जी का कराएंगे इस्तीफा ?

by
चंडीगढ़ : अरविंद केजरीवाल दिल्ली विधानसभा का चुनाव खुद हार गए। उनकी आम आदमी पार्टी भी बीजेपी से पराजय झेलकर दिल्ली की सत्ता से बाहर हो गई। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को आए थे।
उसके बाद से ही लगातार ये चर्चा हो रही है कि अरविंद केजरीवाल अब क्या करेंगे? इन चर्चाओं ने पहले जोर पकड़ा कि अरविंद केजरीवाल अब भगवंत मान को हटाकर पंजाब के सीएम बन सकते हैं। बीते दिनों अरविंद केजरीवाल ने भगवंत मान और पंजाब के आम आदमी पार्टी के सभी विधायकों और सांसदों के साथ 20 मिनट बैठक की थी। अब चर्चा इसकी चल रही है कि अरविंद केजरीवाल राज्यसभा जा सकते हैं।
सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि अरविंद केजरीवाल पंजाब से राज्यसभा जाएंगे। सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह यानी भज्जी को राज्यसभा से इस्तीफा देने के लिए मनाया जाएगा। हरभजन सिंह जब इस्तीफा दे देंगे, तो पंजाब से राज्यसभा की सीट खाली हो जाएगी और तब अरविंद केजरीवाल चुनाव लड़कर राज्यसभा पहुंचेंगे। बताया जा रहा है कि हरभजन सिंह भज्जी को राज्यसभा से इस्तीफा देने के लिए मनाने का जिम्मा अरविंद केजरीवाल ने पंजाब के सीएम भगवंत मान और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को सौंपी है। अब सबकी नजर इस पर है कि क्या हरभजन सिंह इस्तीफा देते हैं या नहीं?
इससे पहले ऐसी चर्चाओं ने जोर पकड़ा था कि अरविंद केजरीवाल ने अपने वकील अभिषेक मनु सिंघवी को राज्यसभा भेजने के लिए मौजूदा सांसद स्वाति मालीवाल पर दबाव डाला था। हालांकि, अरविंद केजरीवाल या स्वाति मालीवाल ने कभी इस बारे में कुछ नहीं कहा, लेकिन स्वाति मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल के खास बिभव कुमार पर मारपीट करने का गंभीर आरोप जरूर लगाया। मालीवाल ने इस कथित मारपीट के बाद अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के खिलाफ हल्ला बोल रखा है और हर मुद्दे पर केजरीवाल और पार्टी को घेरती रहती हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्वाति मालीवाल कैमरा लेकर दिल्ली में जगह-जगह गई थीं और उन्होंने राजधानी की दुर्दशा दिखाकर अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की सरकार पर सवाल खड़े किए थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

भाखडा ब्यास इम्पलाईज यूनियन एटक-ऐफ़ी तलवाड़ा के प्रतिनिधियों द्वारा बीबीएमबी बोर्ड चंडीगढ के नव नियुक्त अध्यक्ष इंजीनियर मनोज त्रिपाठी से की मुलाकात

तलवाड़ा (राकेश शर्मा ) : भाखडा ब्यास इम्पलाईज यूनियन एटक-ऐफ़ी तलवाड़ा के प्रतिनिधियों द्वारा बीबीएमबी बोर्ड चंडीगढ के नव नियुक्त अध्यक्ष इंजीनियर मनोज त्रिपाठी से चंडीगढ मे स्थित बीबीएमबी प्रबंधन के बोर्ड सचिवालय में...
article-image
पंजाब

डैमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट द्वारा दूसरे दिन भी विभिन्न स्कूलों में बजट की प्रतियां जला कर विरोध जताया

गढ़शंकर : पंजाब-यूटी मुलाजिम एवं पैंशनर्स संयुक्त फ्रंट के फैसले के अनुसार डैमोक्रेटिक टीचर्स फ्रंट (डीटीएफ) की प्रांतीय कमेटी के निर्णय मुताबिक 2 जुलाई से चार जुलाई के अभियान के अंतर्गत पंजाब सरकार की...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

आरोपी महिला पर ‘गर्म दाल’ भी डालता था :दार्जिलिंग की महिला के साथ उसके दोस्त ने नई दिल्ली में एक सप्ताह तक किया बलात्कार

नई दिल्ली : पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग की एक महिला के साथ उसके दोस्त ने नई दिल्ली में एक सप्ताह तक कथित तौर पर बलात्कार किया, जिसने उसे प्रताड़ित भी किया, जिससे उसे गंभीर...
article-image
पंजाब

BSP Launches Block Samti and

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/Dev.6 : The Bahujan Samaj Party (BSP) solemnly observed the Pre-Nirvan Day of Dr. Bhimrao Ambedkar, the architect of the Indian Constitution and Bharat Ratna, in Badesron village, located in Garhshankar assembly constituency....
Translate »
error: Content is protected !!