पंजाब-हिमाचल में तनातनी के बीच SGPC एसजीपीसी अध्यक्ष धामी ने हिमाचल प्रदेश में सिख विरोधी गतिविधियों की निंदा की

by

पंजाब और हिमाचल प्रदेश में चल रहे विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। हिमाचल में पंजाबी युवाओं का विरोध और पंजाब में हिमाचल की बसों पर भिंडरावाले की तस्वीरें चस्पा करने और एचआरटीसी बस पर हमले से विवाद गहराता जा रहा है। हालांकि हिमाचल और पंजाब के मुख्यमंत्रियों के बीच भी इस मसले को लेकर बुधवार को फोन पर बात हुई है। वहीं अब इस मामले को लेकर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी का भी बयान आया है। एसजीपीसी अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने हिमाचल प्रदेश में सिख विरोधी गतिविधियों की निंदा की है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश सरकार से सांप्रदायिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। धामी ने कहा कि सिख श्रद्धालु अकसर देश के विभिन्न हिस्सों में स्थित पवित्र धार्मिक स्थलों पर जाते हैं, लेकिन अफसोस की बात है कि हिमाचल में कुछ लोगों द्वारा सिखों को निशाना बनाया जा रहा है। उक्त लोग सिख श्रद्धालुओं के वाहनों पर लगे निशान साहिब और पंथक जरनैल सिंह खालसा भिंडरावाले व अन्य सिखों के चित्र व झंडे फाड़ रहे हैं। सिखों की शहादत के कारण देश की बहु-धार्मिक संस्कृति जीवित धामी ने कहा कि यह घटना देशहित में नहीं है। यह कभी नहीं भूलना चाहिए कि यदि देश की बहु-धार्मिक और बहु-जातीय संस्कृति आज जीवित है, तो यह देश के लिए सिखों की शहादत के कारण ही है। सभी को अपने धर्म के मूल्यों को बनाए रखने और अपने धार्मिक स्थलों पर जाने का पूरा अधिकार है। सरकार और पुलिस नहीं निभा रही जिम्मेदारी उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में सिख तीर्थ यात्रियों के साथ हो रही घटनाओं से स्पष्ट है कि वहां की सरकार और पुलिस प्रशासन अपनी जिम्मेदारी नहीं निभा रहे। इस मामले पर पंजाब सरकार की चुप्पी भी राज्य के लोगों के साथ विश्वासघात है। धामी ने कहा कि पंजाब सरकार की जिम्मेदारी है कि वह अपने लोगों का प्रतिनिधित्व करे तथा हिमाचल प्रदेश सरकार के समक्ष उनके साथ हो रहे उत्पीड़न का मुद्दा उठाए।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रेस क्लब ऊना ने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को किया सम्मानित : मीडिया द्वारा समय-समय पर सहयोग के लिए उपमुख्यमंत्री ने मीडिया कर्मियों का जताया आभार

ऊना, 3 जून – प्रेस क्लब ऊना की ओर से ऊना के होटल माया में आज उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री को सम्मानित किया गया। इस दौरान क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, राजीव भनोट, सरोज मोदगिल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आषाढ़ नाग मेला क्षेत्र की धार्मिक एवं सांस्कृतिक आस्था का प्रतीक : कुलदीप सिंह पठानिया

बनीखेत में आषाढ़ नाग मेले का समापन, विधानसभा अध्यक्ष रहे मुख्य अतिथि लोक संस्कृति और भाईचारे को मजबूत करते हैं ऐसे मेले : विधानसभा अध्यक्ष एएम नाथ। बनीखेत (चंबा) :  जिला स्तरीय आषाढ़ नाग...
article-image
पंजाब

प्राचीन ज्वाला पुरी मंदिर में महंत कमलेश पुरी के नेतृत्व में भंडारा करवाया

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : जिला होशियारपुर के गांव जेजों दोआबा के प्राचीन ज्वाला पुरी मंदिर में महंत कमलेश पुरी जी के नेतृत्व में समूह संगतों के सहयोग से सावन के दूसरे मंगलवार छोले पूरी का...
Translate »
error: Content is protected !!