पंजाब होमगार्ड सहित दो गिरफ्तार : राजस्थान पुलिस ने कार की डिग्गी में से 8 किलो 240 ग्राम अवैध अफीम की बरामद

by

चित्तौड़गढ़ : राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले की सदर निम्बाहेड़ा पुलिस ने शनिवार को आठ किलो से अधिक अवैध अफीम जब्त कर पंजाब होमगार्ड  सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार  किया है। पुलिस ने बताया कि नीमच – चित्तौड़गढ़ हाईवे पर नाकाबन्दी के दौरान नीमच की तरफ से आई एक कार आई की तलाशी लेने पर उसकी डिग्गी में आठ प्लास्टिक की थैलियों में आठ किलो 240 ग्राम अवैध अफीम बरामद की गई।  मौके से कार चालक पंजाब होमगार्ड  झण्डुवाला थाना गुरू हरसाय जिला फिरोजपुर (पंजाब) निवासी हरजिन्द्र सिंह एंव उसके साथी गुरलाभ सिंह , फताकेरा,थाना लम्बी जिला मुक्तसर साहिब (पंजाब) निवासी को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

2 पिस्तौल, 3 मैगजीन, 20 कारतूस बरामद : पुलिस को देख बस से कूदकर दोनों आरोपी भागे : पुलिस ने तीन किलोमीटर पीछा कर दबोचा

फिरोजपुर। फाजिल्का पुलिस ने राजस्थान से असलहा लेकर आ रहे गुरदासपुर के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। तलाशी लेने पर इनसे दो पिस्तौल, तीन मैगजीन व बीस कारतूस बरामद हुए हैं। बस में...
article-image
पंजाब

58 वर्षीय व्यक्ति की रहस्यमय परिस्थितियों में खैरडराबल बसी गांव में शव बरामद

गढ़शंकर, 2 अगस्त – ब्लॉक माहिलपुर के खैरडरावल बसी में एक 58 वर्षीय व्यक्ति हरमेश पाल का शव रहस्यमयी हालत मे मिलने से इलाके में दहशत फैल गई है। इसकी खबर मिलते ही डीएसपी...
article-image
पंजाब

दो युवकों की नशे ने छीन ली जिंदगी : परिवार वाले बोले- खुलेआम बिक रहा नशा, पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई

गुरदासपुर/बठिंडा। राज्य में शुक्रवार को नशे से दो युवकों की मौत हो गई। गुरदासपुर के गांव बाबोवाल में नशे का टीका लगाने से 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान अमित मसीह...
Translate »
error: Content is protected !!