पंजाबी राजपूत भलाई बोर्ड के पूर्व चेयरमैन आर.एस. पठानिया साथियों सहित आप में शामिल 

by
गढ़शंकर, 20 मई: पंजाबी राजपूत भलाई बोर्ड के पूर्व चेयरमैन और विख्यात समाज सेवी आर.एस. पठानिया आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। वह डिप्टी स्पीकर पंजाब जय कृष्ण सिंह रौड़ी, दिनेश चड्ढा विधायक रोपड़ तथा श्री आनंदपुर साहिब से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी मालविंदर सिंह कंग की हाजिरी में पार्टी में शामिल हुए। मालविंदर सिंह कंग ने कहा कि पठानिया जी एक डेजिग्नेटिड ऑफिसर रहे हैं और उनका पंजाब राजपूत सभा तथा समुदाय में एक प्रभावी स्थान है। उनके पार्टी में शामिल होने से आम आदमी पार्टी को भारी बल मिलेगा। पार्टी में स्वागत करते हुए डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने कहा कि श्री पठानिया पंजाब राजपूत भलाई बोर्ड के अकाली-भाजपा सरकार के समय चेयरमैन रहे हैं और एक बेदाग छवि वाले व्यक्ति हैं। उनके पार्टी में शामिल होने से केवल गढ़शंकर या आनंदपुर साहिब क्षेत्र में ही नहीं बल्कि पूरे पंजाब में आम आदमी पार्टी को भारी बल मिलेगा। इस मौके उन्होंने कहा कि उनके पार्टी में आने पर उनको बनता सम्मान दिया जाएगा। श्री पठानिया ने संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान तथा पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर इस पार्टी में शामिल हुए हैं। पार्टी जो भी उन्हें जिम्मेवारी सौंपेगी वह उसे तनदेही से निभाएंगे।फोटो कैप्शन:
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

पंजाब

2 मेहमान, होटल में 6 महीने तक रहे, बिल नहीं भरा : ऑडी क्यू-3 और शेवरले क्रूज गाड़ी को जब्त कर लिया था, अब नीलामी होंगी

चंडीगढ़ : सेक्टर 17 स्थित फाइव स्टार होटल शिवालिक 14 फरवरी को 2 कारों की नीलामी करेगा। यह दोनों कारें उन 2 मेहमानों की हैं जो होटल में 6 महीने तक रहे, मगर बिल...
पंजाब

लड़की को फोन नंबर दिया तो लड़की के 3 पारिवारिक सदस्यों  दुआरा धमकाने से युवक ने की आत्महत्या  पुलिस ने तीन पर मामला दर्ज किया

 गढ़शंकर – लड़कीं से फोन नंबर मांगने पर लड़कीं के घर वालों की धमकियों से परेशान हो कर युवक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया और परिजनों के बयान पर लड़कीं परिवार के तीन लोगों...
article-image
पंजाब

Vayavya has a direct relation

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 16 : The Vaastu of our building can remove every obstacle in our life very easily, this is the belief of internationally renowned Vastu expert and author Dr Bhupender Vastushastri. Passport and...
Translate »
error: Content is protected !!