पंजाबी सिंगर को नहीं आया होश, हालत गंभीर : अबतक लाइफ सपोर्ट पर राजवीर

by

चंडीगढ़ : मशहूर पंजाबी सिंगर राजवीर जवांदा की बाइक एक्सीडेंट के बाद से हालत गंभीर बनी हुई है। उनका लगभग पिछले एक हफ्ते से मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में इलाज चल रहा है। ये एक्सीडेंट 27 सितंबर को हुआ था और सिंगर अभी भी लाइफ सपोर्ट पर हैं।

राजवीर जवांदा की तबीयत को लेकर अस्पताल प्रशासन ने अपडेट जारी किया है। उन्होंने अपने हेल्थ बुलेटिन में कहा कि 35 वर्षीय सिंगर की हालत अभी भी नाजुक बनी हुई है।

राजवीर जवांदा की तबीयत नाजुक

राजवीर का एक्सीडेंट बद्दी इलाके में हुआ था जब उन्होंने मोटरसाइकिल पर कंट्रोल खो दिया। उन्हें “बेहद गंभीर” हालत में पंजाब के मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल लाया गया था। अब अस्पताल प्रशासन द्वारा दिए गए हेल्थ अपडेट के अनुसार, पंजाबी सिंगर अभी भी लाइफ सपोर्ट पर हैं और उनकी कड़ी निगरानी की जा रही है। मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल की टीम ने कहा, “राजवीर जवांदा अभी भी लाइफ सपोर्ट पर हैं और गहन देखभाल और न्यूरोसाइंस की कड़ी निगरानी में हैं।

बता दें कि राजवीर जवांदा 27 सितंबर को हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में मोटरसाइकिल से शिमला जा रहे थे जब रास्ते में उनका भीषण एक्सीडेंट हो गया। इससे एक दिन पहले ही उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वह अपने ट्रेलर के पास खड़े होकर मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे थे। हालांकि, उनके फैंस को क्या पता था कि कुछ घंटों बाद ही उनका इतना बुरा एक्सीडेंट हो जाएगा। इस सड़क दुर्घटना में सिंगर के सिर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है।

राजवीर जवांदा का हाल जानने पहुंचे थे सीएम मान

28 सितंबर 2025 को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी सिंगर का हालचाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे थे जहां उन्होंने राजवीर जवांदा के परिवार से भी मुलाकात की। बाद में मीडिया से बातचीत में सीएम मान ने राजवीर का हेल्थ अपडेट शेयर किया था।

सीएम मान ने कहा था कि अब राजवीर की हालत पहले से बेहतर है। उन्होंने आगे कहा कि जब राजवीर को अस्पताल लाया गया था, तब उनका दिल और अन्य अंग ठीक से काम नहीं कर रहे थे। वो सिर की चोटों से धीरे-धीरे उबर रहे हैं लेकिन बाकी एक्सपर्ट डॉक्टरों से भी सलाह ली जा रही है।

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

20 से अधिक आप नेता और पदाधिकारी कांग्रेस में शामिल : कांग्रेस की दिल्ली इकाई के प्रमुख अरविंदर सिंह लवली ने पहले पार्टी छोड़ चुके नेताओं और कार्यकर्ताओं से पार्टी में लौटने का आह्वान

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 20 से अधिक आप नेता और पदाधिकारी शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। पार्टी पदाधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आने वाले दिनों में...
article-image
पंजाब

पंजाब में हर दिन लूटपाट की घटनाएं हो रही हैं और लोगों को अपने घरों से बाहर निकलना  भी मुश्किल हो चुका : आरएमपीआई

गढ़शंकर : इंक़लाबी मार्क्सवादी पार्टी ऑफ इंडिया (आरएमपीआई) द्वारा संविधान बचाओ, देश बचाओ, कॉर्पोरेट बचाओ कार्यक्रम के तहत गांव भज्जल , तहसील गढ़शंकर में एक सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में गांव...
article-image
पंजाब

दोआबा पब्लिक स्कूल पारोवाल ने ओवरऑल ट्रॉफी सहित 10 स्वर्ण पदक जीते

गढ़शंकर,  16 सितम्बर: 13 सितम्बर से सितम्बर 2024 तक प्रताप वर्ल्ड स्कूल पठानकोट में आयोजित हुए सीबीएसई एथलेटिक्स क्लस्टर-18 में क्षेत्र के विख्यात स्कूल दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पारोवाल के खिलाड़ियों ने अंडर-19 में...
article-image
पंजाब

छे अगस्त को कार्याकारी इंजीनियर के कार्यालय का घेराव : पांच अगस्त को शाम तक पीने के पानी की सप्लाई नहीं शुरू हुई तो

गढ़शंकर। बीत ईलाके के गांव मलकोवाल में लगी बाटर स्पलाई सकीम के गत आठ दिन से खराब होने के कारण में आठ गावों पीने के पानी की स्पलाई ठप होने से परेशान लोगो ने...
Translate »
error: Content is protected !!