पंजावर छिंज मेले में रज्जाक ने मारी बाजी, होशियारपुर के बिल्लू रहे उपविजेता; ऊना केसरी बने समीर…..पंजावर में अगले साल से शुरू होंगी एमबीए की कक्षाएं : मुकेश अग्निहोत्री

by

सहकारिता प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण जल्द होगा पूरा, बस अड्डे के लिए 50 लाख रुपये देने की घोषणा

ऊना, 15 अक्टूबर। हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हरोली विधानसभा क्षेत्र के पंजावर में निर्माणाधीन मियां हीरा सिंह स्टेट कोऑपरेटिव ट्रेनिंग सेंटर एवं सामुदायिक केंद्र में अगले वर्ष से एमबीए की कक्षाएं शुरू की जाएंगी। इसके लिए गुजरात के आनंद स्थित त्रिभुवन सहकारी विश्वविद्यालय के साथ सहयोग किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य सहकारिता क्षेत्र के लिए प्रशिक्षित प्रबंधक, विशेषज्ञ और नेतृत्व तैयार करना है।

मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि करीब पांच करोड़ रुपये की लागत से बन रहे इस भवन का अधिकांश निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और शेष कार्य भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

उपमुख्यमंत्री बुधवार को सहकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट पहचान रखने वाले पंजावर गांव में आयोजित छिंज मेले में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों की मांग को ध्यान में रखते हुए पंजावर में बस अड्डे के निर्माण के लिए 50 लाख रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोग बस अड्डे के लिए जिस स्थान का चयन करेंगे, वहीं इसका निर्माण करवाया जाएगा।

पारंपरिक कुश्ती को बढ़ावा देते हैं छिंज मेले: अग्निहोत्री

उपमुख्यमंत्री ने छिंज मेले के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देने के साथ युवाओं को कुश्ती के प्रति प्रोत्साहित करते हैं और खेल संस्कृति को मजबूत बनाते हैं।

दंगल के मुकाबलों में मलेरकोटला के रज्जाक विजेता और होशियारपुर के बिल्लू उपविजेता रहे। मुकेश अग्निहोत्री ने विजेता को 41 हजार रुपये तथा उपविजेता को 30 हजार रुपये देकर सम्मानित किया।

वहीं, ऊना केसरी का खिताब ऊना हॉस्टल के समीर ने जीता, जबकि पंजावर के सौरभ उपविजेता रहे। इस मुकाबले में समीर को 12 हजार रुपये और सौरभ को नौ हजार रुपये की राशि देकर सम्मानित किया गया।

इससे पहले दंगल कमेटी ने कुश्ती प्रतियोगिता में पहुंचने पर उपमुख्यमंत्री को सम्मानित किया।

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं ग्राम पंचायत पंजावर के प्रधान रणजीत राणा, ग्राम पंचायत लोअर पंजावर के प्रधान प्रमोद सिंह सहित बड़ी संख्या में कुश्ती प्रेमी उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

व्यावसायिक शिक्षकों के लिए रोजगार योग्यता शिक्षा पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

बीबीएन, 31 जनवरी (तारा) : समग्र शिक्षा हिमाचल प्रदेश के तत्वावधान में तथा मैजिक बस इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मानपुरा जिला सोलन में एम्प्लॉयबिलिटी एजुकेशन प्रोग्राम के अंतर्गत व्यावसायिक शिक्षकों...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

डोडरा-क्वार को 12 करोड़ रुपये की मुख्यमंत्री ने दी सौगात : डोडरा-क्वार की 509 पात्र महिलाओं को सम्मान निधि के रूप में जारी किए 91.62 लाख रुपये

क्वार में पहले एटीएम का किया लोकार्पण एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला जिला के दूरदराज क्षेत्र डोडरा क्वार में लगभग 12 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के शिलान्यास और...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

मेरे साथ भाजपा के 2 MLA भी होंगे कांग्रेस में शामिल – कहा पूर्व मंत्री बीरेंद्र सिंह ने

 जींद :   पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह भी अपने साथियों के साथ जल्द कांग्रेस में एंट्री करेंगे। उलेखनीय है कि भाजपा को अलविदा कहकर कांग्रेस का दामन थामने वाले पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पालमपुर विश्वविद्यालय में टूरिज्म विलेज खोलने की बात पर बोले नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

कृषि विश्वविद्यालय में कृषि अनुसंधान के काम ही करने दे सुक्खू सरकार: जयराम ठाकुर कृषि विद्यालय में टूरिस्ट विलेज बनाने की बात करना हास्यास्पद अगर मुख्यमंत्री को ज़मीन ज़्यादा लग रही है तो कृषि...
Translate »
error: Content is protected !!