पटवार यूनियन पंजाब गत करीब एक माह से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर, लोग रोजाना अपने काम कराने को लिए खा रहे कर धक्के

by

गढ़शंकर : पटवार यूनियन पंजाब गत करीब एक माह से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं जिससे काम कराने वाले लोग रोजाना इन के कार्यालय में अपने काम कराने को लिए आ कर धक्के खा रहे हैं पर पंजाब सरकार ऐसी है कि उनके कान पर जूं नहीं रेंग रही। आज भी तहसील कंपलेक्स गढ़शंकर में पटवार यूनियन गढ़शंकर ने यूनियन के तहसील अध्यक्ष गुलशन कुमार जस्सल की अध्यक्षता में युनियन की मांगों को लेकर धरना दिया जिसमें पंजाब सरकार खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इस मौके पर श्री जस्सल ने बताया कि जेकर अकेली सब डिवीजन गढ़शंकर की बात की जाए तो इसमें 105 पटवार सर्कल हैं जिनें मात्र 17 पटवार सर्कल में पक्के पटवारी काम कर रहे हैं बाकी सभी सर्कल पर कोई एडीशनल सर्कल पर पटवारी काम कर रहे हैं जो कि काफी मुश्किल काम हैं पर सरकार इतने बेरुजगार पढ़े लिखे युवक सड़कों पर नौकरियां लेने के लिए घूम रहे हैं पर सरकार उन्हें नौकरी देने की जगह लाठियां मार रही है। उन्होंने आगे पंजाब सरकार से मांग करते कहाकि इस समय पंजाब में 4716 पटवारियों की असामियों में से मात्र 1995 पटवारी काम कर रहे हैं जबकि 2721 आसामियां खाली पड़ी हैं जिस कारण हरेक पटवारी खाली पड़े सर्कलों में बाखूबी बिना कोई ज्यादा मेहताना लिए काम कर रहे हैं। इस महामारी के समय में भी राहत कार्य करने के साथ साथ कोरोना से मृत लोगों के संस्कार भी पटवारी कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहाकि सरकार पे अनामली दूर कर, 18 माह की टे्रनिंग समय को भी सेवा काल में शामिल करे, 2015 के भर्ती पटवारियों का परख काल तीन वर्ष की जगह दो वर्ष किया जाए, पटवारियों को टैकनीकल ग्रेड दिया जाए, डाटा एंट्री का काम पटवारियों हवाले किया जाए, दफतर तथा बसता भत्ता बढ़ाया जाए, 2004 के बाद भर्ती पटवारियों को पुरानी पेनशन स्कीम में लाया जाए, सात पटवारियों पीछे एक कानूनगो की आसामी की रचना की जाए, पटवारियों के वर्क सटेशन में बिजली पानी तथा चोकीदार की सहूलत दी जाए, टोल टैक्स से छूट दी जाए, मंहगाई भत्ते की अदायगी जल्द की जाए, छठे वेतन आयोग की रिपोर्ट को जल्द लागू किया जाए तथा नाइब तहसीलदार की प्रमोशन 100 फीसदी कानूनगो में से ही की जाए तथा पटवार यूनीयन की काफी लंबे समय से लंबित मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जाए।

इस संबंधी माल मंत्री गुरप्रीत सिंह कांगड़ से बात की तो उनके पीए अवतार सिंह ने फोन उठाया और कहाकि पटवार यूनियन पंजाब से काफी लंबे समय से बात चल रही है पर सरकार खाली सर्कल भरने के लिए सेवा मुक्त पटवारियों को जल्द भर्ती करने जा रही है, बाकी नई भर्ती के लिए भी वित्त मंत्री पंजाब को पत्र लिखा जा चुका है उसको भी जल्द शुरू किया जा रहा है।
इस मौके पर यूनियन के महां सचिव हरप्रीत सिंह,खाजांची आषीश चौहान, रविंदर सिंह, अरविंदर सिंह आनीता,कानूगो जागीर सिंह बल्ल,बलजिंदर सिंह,कशमीर सिंह,जीत सिंह,वरिंदर कुमार,आदि भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

केवल कांग्रेस ही पंजाब को प्रगति और समृद्धि की ओर ले जा सकती है: अमृता वड़िंग

सराभा नगर में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया लुधियाना, 29 अक्टूबर: वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमृता वड़िंग ने कहा है कि केवल कांग्रेस पार्टी ही पंजाब को प्रगति और समृद्धि की ओर ले जा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

युवती को लगाया था जहरीला इंजेक्शन, पीजीआई  के गायनी वार्ड में इलाज के दौरान : भाई ने रची हत्या की साजिश, 4 के खिलाफ चार्जशीट

चंडीगढ़  :  चंडीगढ़ पीजीआई  के गायनी वार्ड में इलाज के दौरान पटियाला के राजपुर निवासी 24 वर्षीय हरमीत कौर को धोखे से जहर का इंजेक्शन लगाने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के...
article-image
पंजाब

गांव भज्जलां में कामरेड रमेश सिंह को नम आंखों से श्रद्धांजलि

गढ़शंकर:  गांव भज्जलां  में इस दुनिया को अलविदा कह गए  कामरेड रमेश सिंह को आज उनके पैतृक गांव भज्जलां में आयोजित श्रद्धांजलि समागम में  विभिन्न दलों के नेताओं ने श्रद्धांजलि दी।   इस मौके...
article-image
पंजाब

310 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ एक गिरफ्तार

गढ़शंकर, 18 अक्तूबर (भारद्वाज) : गढ़शंकर पुलिस ने एक व्यक्ति से 310 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद कर उसे गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। इस संबंध में जारी प्रेसनोट में थाना मुखी गढ़शंकर जैपाल...
Translate »
error: Content is protected !!