पटाखे चलाने के लिए दो घंटे का समय : दीवाली के मौके पर रात्रि 8 बजे से रात 10 बजे तक

by

चंडीगढ़ : 12 अक्तूबर : पंजाब सरकार ने बुधवार को दीवाली तथा गुरपर्व मौके प्रदेश भर में ग्रीन पटाखे चलाने के लिए दो घंटे का समय देने का ऐलान किया है। यह आदेश पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड की सिफारिश पर संबंधित डिप्टी कमिश्नर्स तथा जिला पुलिस द्वारा लागू किए जाएंगे।
दीवाली के मौके 24 अक्तूबर को रात्रि 8 बजे से रात 10 बजे तक पटाखे चलाने की इजाजत है जबकि गुरपर्व वाले दिन 8 नवम्बर को सुबह 4 बजे से 5 बजे तक एक घंटा तथा रात 9 बजे से 10 बजे तक एक घंटा ही दो स्लोट में पटाखे चलाने की इजाजत है।
इसके अलावा क्रिसमस के मौके 25 दिसम्बर को रात 11.55 से 12.30 बजे तक तथा नववर्ष को लेकर 31 दिसम्बर की रात 11.55 से 12.30 बजे तक पटाखे चलाने की इजाजत दी गई है।
इसके अलावा पीपीसीबी ने त्यौहार के कम्युनिटी जशन को उत्साहित करने का फैसला किाय है, जबकि ई-काम्र्स साइटों पर पंजाब में पटाखे बेचने या डिलीवर करने पर पाबंदी लगाई गई है। पीपीसीबी के सीनियर अधिकारियों ने कहा कि पंजाब के सभी जिलों में अदालत द्वारा मंजूर ग्रीन पटाखों की ही इजाजत है।
नैशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के निर्देशों के साथ-साथ पटाखों के साथ कोविड तथा सांस लेने की अन्य समस्याओं के बढऩे की रिपोर्टों के बीच पास किए गए विभिन्न न्यायिक आदेशों का पालन करते हुए सिर्फ ग्रीन पटाखों की इजाजत होगी।
बुधवार को जारी आदेश में कहा गया कि कम्युनिटी पटाखे चलाने को प्रोत्साहित किया जाएगा तथा पुलिस व जिला प्रशासन त्यौहारों के दौरान समय के पालन को यकीनी बनाए तथा इसके अलावा उल्लंघन करने वालों विरुद्ध केस दर्ज किए जाएं।
इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को दिल्ली में पटाखों पर लगी पाबंदी हटाने से इनकार कर दिया था। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पटाखों पर पाबंदी नहीं हटाएंगे। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि उनका आदेश बहुत ही स्पष्ट है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

अकाल तख्त साहिब से शहीद गंज साहिब तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब : बाबा दीप सिंह जी के जन्मोत्सव की धूम

अमृतसर। शहीद बाबा दीप सिंह जी के जन्मदिवस के अवसर पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से आज धार्मिक सभाओं, संस्थाओं और संगतों के सहयोग से श्री अकाल तख्त साहिब से गुरुद्वारा शहीद...
article-image
पंजाब

पंजाब पुलिस ने अमृतपाल की टिंडर से मांगी जानकारी : सांसद के अकाउंट का हत्याकांड से लिंक का शक! ‘वारिस पंजाब दे’ से जुड़ा था गुरप्रीत

पंजाब पुलिस ने डेटिंग ऐप टिंडर से कट्टरपंथी उपदेशक और खडूर साहिब सांसद अमृतपाल सिंह से संदिग्ध रूप से जुड़े एक खाते की जानकारी मांगी है. यह कदम सिख कार्यकर्ता गुरप्रीत सिंह हरि नौ...
article-image
पंजाब

शांतिपूर्वक मतदान के लिए वोटरों व पोलिंग स्टाफ का धन्यवाद किया जिला चुनाव अधिकारी ने

10 मार्च को होगी जिले के 7 विधान सभा क्षेत्रों की गिनती होशियारपुर, 20 फरवरी: जिला चुनाव अधिकारी श्रीमती अपनीत रियात ने निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए जहां आज अलग- अलग पोलिंग बूथों का...
Translate »
error: Content is protected !!