पटियाला हिंसक प्रदर्शन : इंटैलीजेंस रिपोर्ट को नजरअंदाज करना पड़ा महंगा

by

चंड़ीगढ़ :   पुलिस द्वारा इंटेलीजेंस रिपोर्ट की अनदेखी करने  से पटियाला मैं माहौल खराब होना एक कारण बना। शिवसेना की घोषणा के बाद इंटेलीजेंस ने एक सप्ताह पहले ही चेतावनी दी थी कि टकराव हो सकता है।  पुलिस ने इसे गंभीरता से लेती तो टकराव को टल सकता था। इसका खुलासा सीएम तथा डीजीपी को दी गई इंटेलीजेंस की शुरुआती रिपोर्ट में हुआ है।
जिक्रयोग है कि खालिस्तान पक्षीय गुरपतवंत पन्नू द्वारा खालिस्तान स्थापना दिवस मनाने के ऐलाान के विरोध में शिव सेना ने पहली बार खालिस्तान मुर्दाबाद मार्च निकालने की घोषणा की थी।  शिवसेना नेता हरीश सिंगला के साथियों के अलावा अन्य कोई हिंदू संगठन इसमें शामिल नहीं था। इंटेलीजेंस ने टकराव से 6 घंटे पहले ही पुलिस को अलर्ट कर दिया था।

इसके बावजूद किसी को गिरफ्तार करना तो दूर की बात, पुलिस ने बैरीकेटिंग तक नहीं की। सिर्फ एक सडक़ पर बैरीकेटिंग की गई।
रिपोर्ट में मुताविक अधिकारियों ने न तो बैरीकेटिंग करवाई, ना टीअर गैस के गोलो का औए ना ही वाटर कैनन का प्रबंध किया गया। एस एस पी डॉ नानक सिंह सिर्फ अपने पिस्तौल व अन्य मुलाजिमों से ऐके-47 के साथ हवा में फायर करते रहे। इसके उलट प्रदर्शनकारी पुलिस के सामने नाचते नजर आए।
एसपी सिटी हरपाल सिंह को शहर के बारे में पूरी जानकारी थी। मार्च के दौरान वह मूक दर्शक बने रहे। डीएसपी अशोक कुमार गुरुद्वारा दुख निवारण से लेकर श्री काली देवी मंदिर तक हर स्थान पर मौजूद थे। काली माता मंदिर के समीप थानों के एसएचओ विक्रमजीत बराड़ तथा एसएचओ गुरप्रीत सिंह दोनों ही पक्के तौर पर तैनात थे पर स्थिति को संभाल नहीं सके।

वही पंजाब पुलिस के साइबर विंग तथा इंटेलीजेंस ने फोटों तथा वीडियो को एकत्रित करना शुरु कर दिया है। पुलिस को लगभग 43 वीडियो प्राप्त हुए हैं। फोटो एवं वीडियो को एकत्रित करके जांच की जिम्मेदारी एआईजी रैंक के अधिकारी को सौंपी गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

मन्नत पूरी हुई तो चढ़ती है शराब, फिर प्रसाद बनकर लौटती है श्रद्धालुओं के हाथों में : शराब नहीं पीते थे बाबा रोडे शाह, फिर भी दरगाह पर चढ़ती है शराब—जानिए 100 साल पुरानी परंपरा

जगराओं। पंजाब में धार्मिक आस्था और परंपराओं के कई ऐसे रंग देखने को मिलते हैं, जो लोगों को हैरान कर देते हैं। लुधियाना जिले के जगराओं क्षेत्र के काउंके कलां स्थित बाबा रोडे शाह...
article-image
पंजाब

आज के इस आधुनिक समय में महिलाएं पुरुषों से कम नहीं : नीरज नैय्यर 

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत साहू में शिविर आयोजित, विधायक नीरज नैय्यर ने की अध्यक्षता 2 लाख 31 हज़ार की एफडीआर का किया वितरण एएम नाथ। चम्बा :  विधायक नीरज नैय्यर ने कहा...
article-image
पंजाब

लंबित मांगों को लेकर सरकार पर बरसे पेंशनर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी

गढ़शंकर, 5 अक्टूबर। पेंशनर्स एसोसिएशन मंडल गढ़शंकर की मासिक बैठक इंजीनियर कमल देव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पेंशनरों की लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर पंजाब सरकार के प्रति...
Translate »
error: Content is protected !!