पढ़ाई के प्रेशर से परेशान 11वीं की छात्रा ने लगाया फंदा, मौत

by
लुधियाना: मॉडल टाउन थाना क्षेत्र के अंबेडकर कॉलोनी में रहने वाली एक 11वीं कक्षा की छात्रा ने पढ़ाई के प्रेशर से परेशान होकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
घटना की जानकारी मिलने पर परिजन उसे नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजन युवती का अंतिम संस्कार करने के लिए मॉडल टाउन स्थित श्मशान घाट ले गए।
वहां से श्मशान घाट के प्रबंधकों ने मामले को संदिग्ध मानते हुए तुरंत मॉडल टाउन थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दाह संस्कार रुकवाकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कब्जे में ले लिया। जहां पर शव का पोस्टमॉर्टम करवा अगली कार्रवाई की जाएगी।
मामा-मामी के पास रहती थी नेहा
थाना माडल टाउन के जांच अधिकारी एएसआई सीताराम के अनुसार नेहा के माता-पिता की करीब 10 साल पहले मौत हो चुकी है। वह अपने दो छोटे भाइयों के साथ मामा-मामी के पास ही रहती थी। वहीं उन्होंने बताया कि वह 11वीं कक्षा की स्टूडेंट थी और पिछले कुछ समय से पढ़ाई के चलते परेशान रह रही थी।
जिसके चलते उसने अपने कमरे में पंखे के साथ चुन्नी बांधकर फंदा लगा लिया। परिजन उसे नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टरों के द्वारा उसे मृत घोषित किया। वहीं से परिजन उसका शव दाह संस्कार के लिए ले गए थे लेकिन पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

रिहायशी व व्यापारिक जायदादें बेचने के लिएनगर सुधार ट्रस्ट की ओर से र्ई-नीलामी प्रक्रिया 20 फरवरी से 22 फरवरी तक

ई-नीलामी में हिस्सा लेने के लिए लोग 16 फरवरी सांय 5 बजे तक करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन होशियारपुर, 29 जनवरी:   कैबिनेट मंत्री ब्रम शंकर जिंपा कहा कि नगर सुधार ट्रस्ट होशियारपुर की ओर से...
article-image
पंजाब

Efforts will be made to

The administration will also prioritize keeping the district clean  : DC Rajesh Dhiman Nawanshahr: Daljeet Ajnoha : Oct.08 –  District Nawanshahr Deputy Commissioner Rajesh Dhiman while  talking to senior journalist Daljeet Ajnoha on various...
article-image
पंजाब

एक पेड़ माँ के नाम योजना के अंतर्गत स्कूलों में विभिन्न प्रकार के 800 पौधे रोपे

इस अवसर पर स्कूली छात्रों को भी पौधे वितरित किए गए होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  वन मंडल अधिकारी होशियारपुर के निर्देशानुसार, वन रेंज महेंग्रोवाल ने “एक पेड़ माँ के नाम” योजना के अंतर्गत विभिन्न गाँवों...
Translate »
error: Content is protected !!