पढ़े लिखे बेरोजगारों को अधिक से अधिक कर्ज देकर मजबूत बनाए बैंक: एडीसी

by

जिले के विभिन्न बैंकों ने कर्जा योजना वर्ष 2020-21 के अंतर्गत मार्च 2021 तक 15323.61 करोड़ रु पये का दिया कर्ज
होशियारपुर: बैंक विभिन्न कर्जा योजनाओं के माध्यम से नौजवानों को मजबूत बनाने के लिए पढ़े लिखे बेरोजगार नौजवानों को अधिक से अधिक ऋण प्रदान करें ताकि वे सशक्त हो सकें। यह विचार अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(विकास) हरबीर सिंह ने जिले के लीड बैंक की ओर से जिले के बैंकों के कामकाज का जायजा लेने संबंधी जिला सलाहकार कमेटी और जिला स्तरीय समीक्षा कमेटी की बैठक को संबोधित करते हुए रखे। इस दौरान उन्होंने बैंकों को सी.डी रेशो बढ़ाने की जरु रत के संबंध में निर्देश देते हुए बैंको को इस दिशा में ध्यान देने के लिए कहा ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग खास तौर पर पढ़े लिखे बेरोजगार नवयुवक तथा समाज के कमजोर वर्गों के लोग कर्जे प्राप्त करके आर्थिक धंधे शुरु कर जीवन स्तर को और ऊंचा उठा सकें।
ए.डी.सी ने बताया कि जिले के विभिन्न बैंकों द्वारा कर्जा योजना वर्ष 2020-21 के अंतर्गत मार्च 2021 तक कुल 15323.61 करोड़ रुपए कर्ज के तौर पर दिए गए जबकि लक्ष्य 15120.07 करोड़ रु पये का था। इसमें से प्राथमिकता क्षेत्र में को 14276.15 करोड़ रु पये के कर्जे दिए गए जबकि गैर प्राथमिकता क्षेत्र में 1046.47 करोड़ रु पये के कर्जे दिए गए। प्राथमिकता क्षेत्र में 8991.99 करोड़ रु पये कृषि के लिए, 2513.48 करोड़ रु पये गैर कृषि क्षेत्र के लिए और 2770.68 करोड़ रु पये अन्य प्राथमिकता क्षेत्र को कर्जे के तौर पर दिए गए।
अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने बैंको को अधिक से अधिक स्वयं सहायता समूहों को ऋण प्रदान करने पर जोर दिया। उन्होंने बैंकों को अलग-अलग स्कीमों के बारे में लोगों को जानकारी देने तथा कृषि व लघु उद्योग, सेवा क्षेत्र, सरकारी प्रोग्रामों जैसे कि प्रधानमंत्री रोजगार सृृजन कार्यक्रम, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, डेयरी टाई-अप योजना के अंतर्गत कर्जे देने की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए भी कहा। उन्होंने बैंकों को कहा की डीआरआई स्कीम में अधिक से अधिक गरीब लोगों को कर्जा दिया जाए ताकि उनकी आय में वृद्धि हो सके और उनका जीवन स्तर ऊंचा हो सके। उन्होंने बैंकों को जोर देकर कहा कि प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत ज्यादा से ज्यादा गरीब लोगों का बीमा किया जाए।
हरबीर सिंह ने बैंकों को जिला रोजगार कारोबार ब्यूरो जो पंजाब सरकार की ओर से सभी जिलों में स्थापित किए गए हैं के बारे में बताया। उन्होंने इस ब्यूरो द्वारा पंजाब के बेरोजगार युवकों को दी जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी दी और कहा कि ब्यूरो की ओर से दी जा रही सुविधाओं के बारे में अधिक से अधिक जानकारी दी जाए, ताकि नौजवान इसका लाभ ले सकें।
बैठक को संबोधित करते हुए सर्कल हैड पंजाब नेशनल बैंक डा. राजेश प्रसाद ने बताया कि जिला होशियारपुर में बैंकों में जमा राशियां जो कि मार्च 2020 में 31200.80 करोड़ रुपए थी, मार्च 2021 में बढ़ कर 36141.02 करोड़ रुपए हो गई। इसी तरह बैंकों की ओर से दिए गए कुल कर्जे की रकम जो कि मार्च 2020 में 8678.67 करोड़ रुपए थी, मार्च 2021 में बढ़ कर 9428.89 करोड़ रुपए हो गई।
लीड जिला मैनेजर राम कृष्ण चोपड़ा ने बताया कि जिले के बैंकों में मार्च 2020 में 2167 किसानों को 126.89 करोड़ रुपए किसान कार्ड जारी किए गए हैं। उन्होंने बैंक अधिकारियों को सलाह दी कि वे नए उद्यमियों को अधिक से अधिक कर्जा दें ताकि जिले में नए उद्योग धंधे लग सकें व लोगों को रोजगार के ज्यादा से ज्यादा मौके मिल सकें। उन्होंने जिला प्रशासन का बैंको को अधिक से अधिक सहयोग देने के लिए धन्यवाद किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Lohri and Makar Sankranti hold

National players celebrate festival with parents and fellow cricketers at HDC grounds in grand style Hoshiarpur l Daljeet Ajnoha: Jan.13 : The District Cricket Association Hoshiarpur celebrated the Lohri and Makar Sankranti festivals with...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दिल्ली में कांग्रेस के 2 दफ्तरों को खाली करने का मिला नोटिस : पार्टी ने लगाया दबाव बनाने का आरोप

दिल्ली में कांग्रेस के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी होने वाली है। कांग्रेस को दो ऑफिसों को खाली करने का नोटिस मिला है। कांग्रेस के पुराने ऑफिस यानी 24 अकबर रोड और यूथ कांग्रेस के...
article-image
पंजाब

पत्नी के सरकारी विभाग में पति ने डाल दी RTI… मांगा अपना ही नाम-पता : अदालत ने लक्की कुमार की याचिका को कर दिया खारिज

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में हाल ही में एक बेहद अनोखा मामला सामने आया, जिसने न्यायाधीशों को भी चौंका दिया. यह मामला एक व्यक्ति, लक्की कुमार से जुड़ा है, जिसने अपनी पत्नी के सरकारी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

खुल गई पाकिस्तान की पोल, भारत की एयर स्ट्राइक से उड़े टॉप जैश कमांडर के चीथड़े

पाकिस्तान की पोल खुल गई है। आतंकवादियों को संरक्षण देने के आरोपों की पुष्टि हो गई है। ऑपरेशन सिंदूर के तहत किए गए भारतीय वायुसेना के एयर स्ट्राइक में जैश- ए- मोहम्मद का शीर्ष...
Translate »
error: Content is protected !!