पति को विदेश भेजने के लिए उधार लिए 16 लाख रुपये वापस न करने का आरोप : महिला पर केस दर्ज

by

गढ़शंकर, 8 सितंबर । पति को विदेश भेजने के लिए कथित तौर पर 16 लाख रुपये उधार लेने और बाद में राशि वापस न करने के आरोप में गढ़शंकर पुलिस ने एक महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने यह कार्रवाई राजीव कुमार पुत्र तरसेम लाल, निवासी गांव बडेसरों की शिकायत पर की है। आरोपी महिला की पहचान आशा रानी पत्नी विजय कुमार, निवासी जींदोवाल, थाना बंगा, जिला शहीद भगत सिंह नगर के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता राजीव कुमार ने 18 मार्च 2026 को एसएसपी होशियारपुर को शिकायत दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि आशा रानी ने अपने पति विजय कुमार को विदेश भेजने के लिए 16 लाख रुपये उधार लिए थे, लेकिन अब वह कथित तौर पर यह राशि वापस नहीं कर रही हैं।

शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच डीएसपी गढ़शंकर द्वारा की गई। जांच के उपरांत डीएसपी ने आरोपी महिला के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) के तहत मामला दर्ज करने की सिफारिश की।

डीएसपी की सिफारिश के बाद गढ़शंकर थाना पुलिस ने आशा रानी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की आगे की जांच एएसआई रविश कुमार को सौंपी गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पुलिस स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए तैयार : डीजीपी गौरव यादव

चंडीगढ़, 17 मार्च :  लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के एक दिन बाद पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने रविवार को कहा कि पुलिस स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए...
Translate »
error: Content is protected !!