पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत : 600 मीटर गहरी खाई में गिरी कार

by

सिरमौर : संगड़ाह की नौहराधार तहसील में सुबह 5:00 बजे एक कार लानाचेता-खैरी सड़क पर 600 मीटर गहरी खाई में गिरने से पति-पत्नी और बेटी समेत चार लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद राजगढ़ इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए और मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी संगड़ाह मुकेश डडवाल ने बताया कि लानाचेता-खैरी सड़क पर राजगढ़ जाते वक्त मारुति कार (एचपी16ए-1721) पबौर के समीप 600 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इससे कार सवार जीवन सिंह (63) गांव रूग, पंचायत दाहन (राजगढ़), उनकी पत्नी सुमा (54), उनकी बेटी रेखा (25) गांव थनोगा, पंचायत भूइरा और महिला सुमा के भाई कमलराज (40) निवासी फग्गू गांव, पंचायत बोहल टालिया (राजगढ़) की मौत हो गई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकारी स्कूलों के 100 बच्चों के लिए आरंभ हुई निशुल्क कोचिंग क्लासेज : जिला प्रशासन की विशेष मुहिम के तहत 50-50 बच्चों को दी जाएगी जेईई और नीट की कोचिंग

हमीरपुर 09 दिसंबर। जिला के सरकारी स्कूलों के प्रतिभाशाली बच्चों को जेईई और नीट जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क कोचिंग प्रदान करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा शिक्षा विभाग के सहयोग से की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

स्वीप के माध्यम से ज़िला में बढ़ेगा मतदान प्रतिशत – DC मनमोहन शर्मा

सोलन :  लोकसभा निर्वाचन-2024 के दृष्टिगत सोलन ज़िला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों 50-अर्की, 51-नालागढ़, 52-दून, 53-सोलन (अ.जा.) तथा 54-कसौली (अ.जा.) में मतदान प्रतिशत को अधिक से अधिक बढ़ाने पर बल दिया जाएगा ताकि लगभग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कॅरियर प्वाइंट यूनिवर्सिटी में 42 नए मतदाताओं का पंजीकरण : एसडीएम संजय स्वरूप की अध्यक्षता में लगाया गया विशेष नामांकन शिविर

भोरंज 07 दिसंबर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एक जनवरी 2024 की अहर्ता तिथि के आधार पर किए जा रहे फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2024 के तहत वीरवार को कॅरियर प्वाइंट यूनिवर्सिटी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुजानपुर से नवनिर्वाचित विधायक कैप्टन रणजीत सिंह राणा ने की विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से शिष्टाचार भेंट

एएम नाथ। शिमला :  हमीरपुर जिला के सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित विधायक कैप्टन रणजीत सिंह राणा ने  विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से उनके कार्यालय कक्ष में शिष्टाचार भेंट की।  कैप्टन रणजीत सिंह...
Translate »
error: Content is protected !!