पत्नी की हत्या : कारोबारी ने करवाई 2.5 लाख की सुपारी देकर , करना चाहता था दूसरी शादी

by
लुधियाना : लुधियाना में डेहलों रोड स्थित वी मैक्स रेस्टोरेंट में खाना खाकर देर रात घर लौटते समय लुटेरों ने कारोबारी अनोख मित्तल और उनकी पत्नी मानवी मित्तल उर्फ लिप्सी पर हमला कर दिया था।
इस हमले में मानवी मित्तल की हत्या की गई थी। इस घटना के पीछे किसी ओर ने नहीं बल्कि मृतका मानवी मित्तल का पति ही मास्टरमाइंड निकला। अनोख मित्तल ने ही पत्नी की हत्या की साजिश रची थी। इस मामले में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं।
अनोख मित्तल के अपनी दुकान पर काम करने वाली लड़की के साथ नाजायज संबंध थे, जिसका लिप्सी को पता चल चुका था। दोनों के नाजायज संबंधों में रोड़ा बनी लिप्सी को रास्ते से हटाने के लिए अनोख ने पूरी प्लानिंग रची और ढाई लाख रुपये सुपारी देकर अपनी पत्नी को ही मौत के घाट उतरवा दिया। आरोपी ने वारदात को इस कदर अंजाम दिलवाया कि उक्त वारदात लूट की लगे।
पुलिस ने लिक्सी के पति अनोख मित्तल, उसकी प्रेमिका जमालपुर के अमन नगर निवासी प्रतिक्षा, नंदपुर निवासी अमृतपाल सिंह उर्फ बल्ली, गुरदीप सिंह उर्फ मान, सोनू सिंह उर्फ सोनू, ढंढारी कलां निवासी सागरदीप सिंह उर्फ तेजी को गिरफ्तार किया है, जबकि इस पूरी प्लानिंग का मास्टर माइंड ढंढारी कलां निवासी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी अभी फरार है। उसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार छापामारी करने के लिए लगी हुई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी
गुरप्रीत सिंह गोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
दो साल पहले आरोपी के पास काम करने आई थी प्रतिक्षा
पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चाहल ने बताया कि अनोख मित्तल का बैटरी का कारोबार है और प्रतीक्षा करीब दो साल पहले उसके पास काम करने के लिए आई थी। दुकान पर काम करने के दौरान ही दोनों में नाजायज संबंध बन गए। इसके बारे में अनोख की पत्नी लिप्सी को पता चल गया था। इस कारण दोनों में कई बार झगड़ा होता था। रोजाना झगड़े से परेशान अनोख ने लिप्सी को ही रास्ते से हटाने की प्लानिंग बना ली। ताकि वह प्रतीक्षा से शादी कर अपना घर बसा सके। उसने प्रतीक्षा को भी इस पूरी प्लानिंग के बारे में बता दिया था। गोपी के साथ इस पूरी वारदात को अंजाम देने की प्लानिंग की गई। इसके बाद गोपी के साथ ढाई लाख रुपये में सौदा तय हो गया और 50 हजार रुपये आरोपियों को अनोख ने पहले दे दिया, जबकि बाकी के दो लाख रुपये लिप्सी की हत्या के बाद देने थे।
प्लान के तहत ही लेकर गया था खाना खिलाने
आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के लिए साफ्ट जगह ढूंढी जहां ट्रैफिक कम हो और वारदात को अंजाम देकर निकला जा सके। प्लानिंग के तहत अनोख और लिप्सी को खाना खाने के लिए जाना था और वापिस आते समय रास्ते में रोक कर वारदात को अंजाम देना था। प्लानिंग के तहत ही अनोख बाथरूम के लिए गाड़ी से उतरा था। पुलिस के मुताबिक खाना खाने जाने से पहले और खाना खाने के बाद रेस्तरां से निकलते समय अनोख ने आरोपियों को फोन पर जानकारी दे दी थी। प्लान के मुताबिक आरोपी अनोख ने डेहलों से रुड़का चौक को जाने वाली सड़क पर गाड़ी रोक ली और लिप्सी को बाथरुम जाने के लिए कह कर बाहर निकल गया। अनोख ने आरोपियों को फोन किया और कुछ ही समय बाद आरोपी वहां आ गए।
पति को बचाने गाड़ी से बाहर आई थी लिप्सी 
आरोपियों ने पहले अनोख पर जानबूझ कर वार दिया ताकि लिप्सी बाहर आ सके। लिप्सी जैसे ही गाड़ी से बाहर आई तो आरोपियों ने उस पर ताबड़तोड़ वार किए और वारदात को अंजाम दे आरोपी फरार हो गए। इसके बाद अनोख ने प्लानिंग के तहत शोर मचाया और पुलिस को सूचना देकर अस्पताल पहुंचे। आरोपियों ने लिप्सी पर इतने वार किए कि वह अस्पताल पहुंचने के बाद भी बच नहीं सकी। आरोपी अनोख मित्तल बाद में सारा ड्रामा करता रहा ताकि पुलिस को उस पर शक न हो।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Third National Lok Adalat of

Hoshiarpur/August 27/Daljeet Ajnoha : The District Legal Services Authority, under the directions of the Punjab State Legal Services Authority, SAS Nagar, will organize the third National Lok Adalat of the year in the district...
पंजाब , समाचार

उपकार ऐजूकेशन व चैरीटेवल ट्रस्ट दुारा शहीदों की याद में लगाए खूनदान कैंप में 101 ने किया खूनदान

गढ़शंकर: उपकार एजूकेशन एंड चैरीटेवल ट्रस्ट गढ़शंकर दुारा आज शहीदे-ए-आजम शहीद भगत सिंह, राजगुरू व सुखदेव की शहादत को समर्पित स्वंय इच्छुक खूनदान कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें 101 व्यक्तियों ने खूनदान किया।...
article-image
पंजाब

ब्यूटी पार्लर से नवविवाहिता लापता, 4 माह पहले शादी हुई : पति छोड़ कर गया था ब्यूटी सैलून पर

लुधियाना :  लुधियाना  थाना दरेसी की पुलिस ने विवाहिता के पति की शिकायत पर एक व्यक्ति पर मामला भी दर्ज किया है। पत्नी को ब्यूटी सैलून में मेकअप करवाने के लिए पति लेकर आया...
article-image
पंजाब

472.50 करोड़ रुपए कमा कर पंजाब सरकार ने बनाया रिकॉर्ड राजस्व : चेतन जोड़माजरा

चंडीगढ़ : पंजाब के खनन एवं भूविज्ञान मंत्री चेतन सिंह जौरमाजरा ने सोमवार को कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार ने ऐतिहासिक रूप से सस्ती दरों पर रेत और बजरी...
Translate »
error: Content is protected !!